सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khargone News Police took cattle smuggler to hospital Police shot him There could be a gun shot injury

Khargone News: गोतस्कर को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, परिजन बोले- पुलिस ने मारी गोली, 'हो सकती है गन शॉट इंजरी'

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 03:18 PM IST
Khargone News Police took cattle smuggler to hospital Police shot him There could be a gun shot injury

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में देर रात हुई एक गोतस्कर को पकड़ने की कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है। यहां की हेलापडावा पुलिस चौकी क्षेत्र में गोतस्करी के आरोपी पिकअप वाहन चालक के परिजन ने पुलिस पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस वाहन को टक्कर मारने के चलते घायल हुआ है। लेकिन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में हुई इस गम्भीर वारदात के बाद समूचा पुलिस महकमा अलर्ट पर है।

घटना के बाद पुलिस खुद घायल को अस्पताल लेकर पहुंची थी। लेकिन गम्भीर घायल होने के चलते जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे को इंदौर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में पिकअप सवार दो लोग भाग गए। जबकि श्रवण डावर नाम का युवक उन्हें घायल अवस्था में मिला था, जिसे पुलिस अस्पताल लेकर आई और उसका एक्सरे एवं सिटी स्कैन भी कराया है। उसके शरीर मे गोली से कोई घाव नहीं है। वहीं, दूसरी ओर परिजनों के गोली लगने से घायल होने के आरोपो के चलते समूचा अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सिविल सर्जन के मुताबिक भी घायल के सिर में गम्भीर चोट है। यह गन शॉट है या अन्य कोई कारण, यह अभी कहा नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें: मेयर पहुंचे गणेशगंज, मुआवजे के हकदार की दुकान का ताला खुलवाया

घायल को हो सकती है गन शॉट इंजरी
इस मामले में ग्राम आमडी से आए घायल के चाचा मोहन डॉलर ने बताया कि उनके भतीजे को गोली मारा गया है। जो की हेलापडावा पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी ने मारी है। साथ ही उन्होंने घायल के गोतस्करी करने की बात से भी इनकार किया है। वहीं, सिविल सर्जन अमर सिंह चौहान ने बताया कि एक घायल को पुलिस एंबुलेंस के जरिए लेकर आई थी, जिसे रोड एक्सीडेंट में घायल बताया गया था। डॉक्टर ने उसका सीटी स्कैन किया था। लेकिन जिला कलेक्टर से उन्हें जानकारी मिली कि उसके परिजन के अनुसार घायल को गन शॉट इंजरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बैतूल के दिहाड़ी मजदूर को आयकर विभाग से मिला 314 करोड़ का नोटिस, परिवार में मचा हड़कंप

हालांकि, उसको देखकर पक्के तौर पर ऐसा नहीं कहा जा सकता कि उसे गोली लगी है। लेकिन उसके कनपटी पर गंभीर चोट के निशान हैं। जो सीटी स्कैन में दिखे हैं। इसके बाद उसे इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया है और वहां भी उसके तुरंत इलाज के लिए सूचना दे दी गई है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि उसे गोली कनपटी से छूकर निकल गई थी क्या? तब उन्होंने इस पर आशंका जताई है कि ऐसा हो सकता है। लेकिन यह अभी कंफर्म नहीं है और फिलहाल उसके शरीर में गोली भी नहीं मिली है।

टकराने से लगी चोट, गोली मारने की होगी जांच
इधर, खरगोन एएसपी नरेंद्र रावत ने बताया कि यह घटना थाना चैनपुर के अंतर्गत आने वाली हेलापडावा पुलिस चौकी से करीब आठ किलोमीटर दूर की है। जहां गोतस्करी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन वहां तस्करी कर रहे पिकअप चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी और आगे जाकर रुक गया। जहां देखा गया कि दो आदमी गाड़ी छोड़कर भाग गए और एक आदमी घायल अवस्था में वहां मिला था।

यह भी पढ़ें: फर्जी डॉक्टर के इलाज से दम तोड़ने वालों के परिजनों ने सुनाई व्यथा, भरा है गुस्सा

उस घायल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए चौकी प्रभारी ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि उसे सामान्य चोट है और वह स्वस्थ है। वहीं, गोली मारने के आरोप पर उन्होंने कहा कि ऐसे सभी आरोपों की जांच की जाएगी। लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं पाया गया है और उसे संभावित रूप से टकराने से चोट लगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Damoh News: हमेशा बाउंसर साथ रखता था फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र, जूनियर भी हाथ बांधे खड़े रहते थे

09 Apr 2025

Mahakal Bhasm Aarti: प्रदोष-बुधवार के संयोग पर श्री गणेश के स्वरूप में दिए महाकाल ने दर्शन, पहनी गुलाब की माला

09 Apr 2025

VIDEO : अयोध्या में सड़क हादसा, चश्मदीदों ने बताया कि अचानक से सब कैसे हुआ

09 Apr 2025

VIDEO : अयोध्याः तेज रफ्तार डंपर का कहर, चार को रौंदा एक की मौके पर मौत

09 Apr 2025

VIDEO : लगातार दूसरे दिन पारा 42 डिग्री के पार, सड़कों पर सन्नाटा

09 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : खड़े डंपर में पीछे से टकराया डंपर, केबिन काटकर निकाला चालक

08 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी में युवती से अपराध के नौ आरोपी भेजे गए जेल, 12 नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

08 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : Meerut: बरात में गाने बजाने को लेकर भावनपुर में दो समुदायों में मारपीट, दूल्हे समेत आठ घायल

08 Apr 2025

VIDEO : गरुड़ वाहिनी से राजधानी मार्ग पर एसपी ने किया भ्रमण, लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया

08 Apr 2025

VIDEO : गाजियाबाद में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग... दूर तक दिखाई दिया काला धुआं

08 Apr 2025

VIDEO : बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सात अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त

08 Apr 2025

Khandwa News: पिता के जादू करने से पत्नी रहती थी बीमार, इसलिए कुल्हाड़ी से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट

08 Apr 2025

VIDEO : कपूरथला में देर रात दुकानदार पर हमला

08 Apr 2025

VIDEO : मामूली विवाद में हुई किसान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आला कत्ल डंडा भी किया बरामद

08 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी के नमो घाट पर काशी वंदन कार्यक्रम का आयोजन, देवी गीतों के साथ चैती ने बांधा समा

08 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी आने वाले हैं प्रधानमंत्री, एसपीजी के आईजी ने लिया सभास्थल का जयजा, सुरक्षा के बारे में बातचीत की

08 Apr 2025

Jalore: ऑपरेशन भौकाल के तहत पुलिस ने नकबजनी की वारदात का किया खुलासा, चोरी करने वाला भांजा सहित 6 गिरफ्तार

08 Apr 2025

VIDEO : बांदा में नकाबपोश बाइक सवारों ने दो दोस्तों पर झोंका फायर

08 Apr 2025

VIDEO : पुलिस पर फायर करने वाले दंपती को पुलिस ने भेजा जेल

08 Apr 2025

VIDEO : सेल्फी पाॅइंट पर ठेकेदार बना रहा था चाैकी...नगर निगम ने किया ध्वस्त, पुलिस बोली अनुमति ही नहीं दी गई

08 Apr 2025

VIDEO : गांव मौली में अनुसूचित जाति की बेटियों को पीटने पर हंगामा, लोंगों ने घेरा थाना

08 Apr 2025

VIDEO : बाबा विश्वनाथ के दरबार में आने वाले भक्तों के नहीं जलेंगे पांव, मैट पर हो रहा पानी का छिड़काव

08 Apr 2025

Sagar News: पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम, एक महीने से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे

08 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी के प्राथमिक विद्यालय में दिखा सांप, ठटरा द्वितीय के प्रांगण का मामला, बच्चों में दहशत

08 Apr 2025

Ujjain: अधिकारियों संग गंभीर डैम पहुंचे महापौर ने लिया फैसला, 15 अप्रैल से शहर में एक दिन छोड़कर होगा जलप्रदाय

08 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी के ढाब क्षेत्र में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन, 190 किलो की नाल उठा कर वीरेन्द्र ने जीता खिताब

08 Apr 2025

VIDEO : सात दिवसीय बौद्ध कथा का शुभारंभ...धर्म को बचाने की अपील

08 Apr 2025

VIDEO : रामजीलाल सुमन की संसद सदस्यता रद्द हो...करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

08 Apr 2025

Khandwa News: विरोध करने घुटनों के बल आई कांग्रेस, साथ लाए मटमैला पानी, हंगामा कर FIR की उठाई मांग

08 Apr 2025

Dewas News: जलसंकट को लेकर वार्ड क्रमांक नौ के रहवासी पहुंचे नगर निगम कार्यालय, मटके फोड़ किया विरोध प्रदर्शन

08 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed