सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Chaos in Thursday market, Muslim community enraged over MLA-Mayor's statements

Khandwa News: खंडवा में गुरुवार बाजार पर मचा बवाल, विधायक-महापौर की बयानबाजी को लेकर भड़का मुस्लिम समाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2024 10:31 PM IST
Khandwa News: Chaos in Thursday market, Muslim community enraged over MLA-Mayor's statements
खंडवा शहर के इमलीपुरा इलाके में लगने वाले साप्ताहिक गुरुवार बाजार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यह बाजार शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हर गुरुवार को लगता है। यह लगभग 200 फुटकर दुकानदारों के परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है। लेकिन हाल ही में इस बाजार को लेकर राजनीतिक और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। हिंदू संगठनों और सत्ता पक्ष के कुछ जन प्रतिनिधियों ने इसे हटाने की मांग की है। जबकि मुस्लिम समाज और व्यापारियों ने इसका समर्थन करते हुए इसे अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने की कार्रवाई बताया है।
 
मुस्लिम समाज ने ज्ञापन देकर जताई आपत्ति
इस मामले को लेकर शनिवार को शहर काजी सैयद निसार अली के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि अतिक्रमण के नाम पर छोटे व्यापारियों को परेशान न किया जाए। समाज ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन बहुसंख्यक वर्ग के दबाव में अल्पसंख्यक समुदाय के एक दिन के बाजार को हटाने की कोशिश कर रहा है, जबकि शहर के अन्य प्रमुख मार्गों और व्यावसायिक क्षेत्रों में पसरे स्थायी अतिक्रमण को नजरअंदाज किया जा रहा है।
 
‘छोटे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई, सरकारी योजनाओं के खिलाफ’
ज्ञापन देने आए प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम स्वनिधि योजना और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की शहरी असंगठित कामगार पोर्टल योजना छोटे व्यापारियों को सशक्त करने के उद्देश्य से बनाई गई हैं। ऐसे में गुरुवार बाजार को निशाना बनाना इन योजनाओं की मूल भावना के विपरीत है। समाज के नेताओं ने निगम प्रशासन पर आरोप लगाया कि यह कार्रवाई धर्म के आधार पर की जा रही है और यह सरकार की नीतियों का उल्लंघन है।
 
महापौर कार्यालय के सामने भी पसरा अतिक्रमण
कांग्रेस नेता इमरान गौरी ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि महापौर कार्यालय के सामने स्थित लकड़ी बाजार क्षेत्र में सड़क का तीन-चौथाई हिस्सा स्थायी अतिक्रमण की चपेट में है। इस क्षेत्र में फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं भी पहुंचने में असमर्थ हैं। उन्होंने इसे प्रशासन की निष्क्रियता और पक्षपातपूर्ण रवैया करार दिया।
 
अन्य स्थायी अतिक्रमण पर नहीं हो रही कार्रवाई
वहीं, पार्षद शब्बीर कादरी ने रविवार को लगने वाले बाजार की वैधता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इसे निगम के प्रस्ताव के बिना चलाया जा रहा है। समाजसेवी जाहिद अहमद ने आरोप लगाया कि शहर के मोघट थाने के पास स्थित तीन सरकारी पार्कों पर कुछ टेंट और कैटरिंग व्यवसायियों का अवैध कब्जा है। इन कब्जों से निगम को भारी राजस्व प्राप्त हो सकता है, लेकिन अधिकारी इस पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय, वहां से अवैध आय अर्जित की जा रही है।
 
राजनीतिक और सांप्रदायिक तनाव की भेंट चढ़ा बाजार
दरअसल, इमलीपुरा का गुरुवार बाजार स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। बाजार में व्यापार करने वाले दुकानदारों का कहना है कि यह बाजार न केवल उनकी आजीविका का साधन है, बल्कि स्थानीय लोगों को सस्ती और सुविधाजनक खरीदारी का मौका भी देता है। बावजूद इसके, बाजार राजनीति और सांप्रदायिक तनाव का शिकार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : अंबाला में किसानों पर छोड़े गए पानी में केमिकल होने के आरोपों पर एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने दी सफाई

14 Dec 2024

VIDEO : किसान आंदोलन के चलते सीमावर्ती गांवों में फिर इंटरनेट बंद, ग्रामीणों और दुकानदारों की बढ़ी परेशानी

14 Dec 2024

VIDEO : नोएडा में हनीट्रैप का खेल, उगाही करने वाला गैंग से दो महिला समेत पांच गिरफ्तार

14 Dec 2024

VIDEO : चंपावत में ऊर्जा संरक्षण दिवस पर छात्रों ने निकाली रैली

14 Dec 2024

VIDEO : सोनीपत के पुराना आरओबी पूर्ण रूप से बंद, नहीं गुजर सकेंगे चार पहिया वाहन

14 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में हॉकी अकादमी में महिला खिलाड़ियों को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

14 Dec 2024

VIDEO : निजीकरण के विरोध में 18 दिसंबर को कांग्रेस उप्र विधानसभा का करेगी घेराव

14 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, केस दर्ज

14 Dec 2024

VIDEO : सहालग के अंतिम दिन खरीदारी के लिए जुटी भीड़

14 Dec 2024

VIDEO : सामूहिक विवाह बंधन में बंधे 286 जोड़े

14 Dec 2024

VIDEO : घाटमपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा…दो की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, जांच शुरू

14 Dec 2024

VIDEO : महराष्ट्र के युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

14 Dec 2024

VIDEO : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य ने शिकायतें सुनी

14 Dec 2024

VIDEO : राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

14 Dec 2024

VIDEO : बुखार के बढ़े मरीज,ओपीडी फुल

14 Dec 2024

VIDEO : अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान

14 Dec 2024

Alwar News: अलवर रेलवे जंक्शन पर जाम की समस्या, भारी वाहनों के लिए नया रूट निर्धारित

14 Dec 2024

VIDEO : गुरनाम सिंह चढूनी खन्नौरी बॉर्डर पर करेंगे किसान संगठनों की बैठक

14 Dec 2024

VIDEO : करनाल में हरविंद्र कल्याण ने ग्रामीणों का जताया आभार, 6 करोड़ की सड़कों का किया शिलान्यास

14 Dec 2024

VIDEO : पद्मश्री नेक चंद की 100वीं जयंती पर कलाकार वरुण टंडन ने बनाया 20 फुट का चित्र

14 Dec 2024

VIDEO : जालंधर में गुरुद्वारा साहिब से लाैट रही बुजुर्ग महिला पर कुत्तों का हमला, 25 जगह से नोचा

14 Dec 2024

VIDEO : सुरक्षा तो छोड़िए...मिल रही जान से मारने की धमकी, पुलिस भी नहीं कर पा रही प्रेमी युगल की मदद

14 Dec 2024

VIDEO : 14 साल के इंतजार के बाद: झेलम नदी पर बने नए पुल से मिली राहत, 'पहले होता तो हादसा नहीं होता', बोले ग्रामीण

14 Dec 2024

VIDEO : बलिया में चल रही थी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, दरोगा ने चाय विक्रेता का जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

14 Dec 2024

VIDEO : हिसार एचएयू के गिरी सेंटर में होगी 5वीं एलिट हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज

14 Dec 2024

VIDEO : दीपक रावत ने जिला कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया, खामियां मिलने पर बोले- एक महीने में दुरुस्त करें व्यवस्थाएं

14 Dec 2024

VIDEO : अगहन शुक्ल चतुर्दशी : काशी में अंतरगृही परिक्रमा कर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद, माता सीता से जुड़ा है इतिहास

14 Dec 2024

VIDEO : अतरौली में हुआ सीएम सामूहिक विवाह समारोह, 80 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, 16 मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह

14 Dec 2024

VIDEO : बेहतर करने वाले शिक्षकों, छात्रों और अधिकारियों को मंत्री संदीप सिंह ने किया सम्मानित

14 Dec 2024

VIDEO : अंबेडकरनगर में 18 केंद्रों पर शुरू हुई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

14 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed