बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   EOW raids Forest Department clerk's home in disproportionate assets case

मंडला में EOW की बड़ी कार्रवाई: लाखों की नकदी-जेवर और संपत्ति के दस्तावेज मिले, संपत्ति का मूल्यांकन जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 03:30 PM IST
EOW raids Forest Department clerk's home in disproportionate assets case
जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बुधवार सुबह मंडला में वन विभाग के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी श्वेतांक चौरसिया के घर छापेमार कार्रवाई की। पश्चिम सामान्य वन मंडल, मंडला में पदस्थ चौरसिया के राजराजेश्वरी वार्ड स्थित आवास पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के आधार पर तलाशी ली जा रही है। कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, वाहन, बैंक खातों और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

EOW के डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि श्वेतांक चौरसिया के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत EOW जबलपुर को मिली थी। गोपनीय जांच में उनकी आय और व्यय के बीच प्रारंभिक तौर पर करीब 290 प्रतिशत का अंतर सामने आया। इसके बाद मंडला न्यायालय से तलाशी वारंट लेकर बुधवार सुबह उनके घर पर सर्च अभियान शुरू किया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार चौरसिया की वैधानिक आय करीब 55 से 60 लाख रुपये आंकी गई है। तलाशी के दौरान करीब 50 लाख रुपये की दुकान खरीद से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। EOW को आशंका है कि इस सौदे में बड़ी राशि नकद दी गई और रजिस्ट्री में संपत्ति का मूल्य कम दर्शाया गया। एजेंसी 45 से 50 लाख रुपये के कथित नकद भुगतान की भी जांच कर रही है।

पढ़ें: एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध: तेल और मिल्क प्रोटीन से बनने वाले पनीर पर लगेगा प्रतिबंध; हर महीने है 900 टन की खपत

तलाशी में अब तक घर से करीब 5 लाख रुपये नकद, 150 से 200 ग्राम सोना और 3 से 4 किलोग्राम चांदी मिलने की जानकारी मिली है। इसके अलावा तीन वाहन, एलआईसी पॉलिसियां, चार बैंक खाते और बैंक लॉकर से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। इन सभी संपत्तियों और निवेश का मूल्यांकन किया जा रहा है।

डीएसपी मंजीत सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में आय की तुलना में खर्च करीब 290 प्रतिशत अधिक पाया गया था। तलाशी के दौरान सामने आ रही संपत्तियों और खर्चों के आकलन के बाद यह अनुपात 400 प्रतिशत या उससे अधिक पहुंचने की संभावना है। हालांकि अंतिम आंकड़ा विस्तृत जांच और मूल्यांकन पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

जांच में यह भी सामने आया है कि चौरसिया की पत्नी ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं। EOW के अनुसार, इस व्यवसाय से होने वाली आय के संबंध में फिलहाल कोई शासकीय रिकॉर्ड, आयकर रिटर्न या संबंधित पंजीयन उपलब्ध नहीं मिला है। पार्लर में मौजूद कॉस्मेटिक सामग्री, ब्राइडल मेकअप उपकरण और अन्य सामान का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।

EOW के मुताबिक, श्वेतांक चौरसिया को करीब 19-20 वर्ष पहले अपने पिता, जो वन विभाग में डिप्टी रेंजर थे, के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। फिलहाल तलाशी कार्रवाई जारी है। टीम दस्तावेजों, बैंक खातों, लॉकर, नकदी, आभूषण और अन्य संपत्तियों का उनकी वैधानिक आय से मिलान कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आय से अधिक संपत्ति की वास्तविक मात्रा स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

12 Aug 2026

VIDEO: तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने दिखाए करतब, गूंजे देशभक्ति गीत

12 Aug 2026

VIDEO: क्वींस इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा

12 Aug 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में खेतों में मगरमच्छ दिखा तो मची चीख-पुकार, गांव में फैली दहशत; रात 2 बजे रेस्क्यू

12 Aug 2026

स्वतंत्रता दिवस: दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती 333 अपराधी और कवर्ट CCTV कैमरे, देखें अमर उजाला की विशेष रिपोर्ट

12 Aug 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग संग दो आरोपी पकड़े

बारिश से पठानकोट में नदियां-नाले उफनाए, माधोपुर हेडवर्क्स से पाकिस्तान छोड़ा गया पानी

विज्ञापन

जींद में रानी तालाब आरती के बाद बुजुर्ग महिला की बिगड़ी तबीयत, डिप्टी स्पीकर ने अस्पताल पहुंचकर कराया उपचार

12 Aug 2026

पानीपत में सावन की हरियाली अमावस्या पर शिवालयों में किया पूजन, तड़के गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

12 Aug 2026

औरैया: 25 हजार का इनामी गोकश मुबारक हुसैन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

12 Aug 2026

अमृतसर में देर रात चला नाइट डोमिनेशन अभियान, जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच

12 Aug 2026

VIDEO: राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा, छात्राओं ने दिखाए करतब

12 Aug 2026

जीडीए ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाया अभियान

12 Aug 2026

शुक्लागंज: ट्रांसफार्मर खराब होने से 24 घंटे गुल रही दो मोहल्लों की बिजली

11 Aug 2026

शुक्लागंज: सौ साल की मियाद बताई, 11 साल में ही दिखी सच्चाई, नवीन गंगापुल पर कई जगह हो गए गहरे गड्ढे

11 Aug 2026

शामली: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

11 Aug 2026

शामली: शिव चौक पर गूंजा हर-हर महादेव, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Aug 2026

Meerut: पोते के सामने दादा को मारकर खा गए कुत्ते, ग्रामीणों ने किया हंगामा

11 Aug 2026

कानपुर: बदमाश को किया जिला बदर, बिठूर पुलिस ने की कार्रवाई

11 Aug 2026

फरीदाबाद में विष्णु एन्क्लेव और पंचशील में जर्जर सड़क और सीवर ओवरफ्लो से तंग लोगों ने लगाया जाम

11 Aug 2026

कानपुर: नशेबाजों ने युवक को दौड़ाकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

11 Aug 2026

कानपुर चिड़ियाघर में 18 दिन बाद फिर मरीं सैकड़ों मछलियां

11 Aug 2026

सादाबाद के कुंजलपुर में ट्रांसफार्मर फाल्ट से एक की मौत, दो झुलसे

11 Aug 2026

किशोर ने दौड़ा-दौड़ाकर तलवार से किए वार, VIDEO

11 Aug 2026

Tehri: सेंदुल में घर के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और 70 हजार की नकदी चोरी, ग्रामीणों में दहशत

11 Aug 2026

डीसी साहब... मेरे चाचा-ताऊ जमीन का कब्जा कर रहे हर बार शिकायत थाने में अटक रही

11 Aug 2026

करनाल एसडीएम कार्यालय में आग... फाइलें और फर्नीचर सहित सबकुछ जलकर राख

11 Aug 2026

कानपुर: जीआईसी परिसर में 4.92 करोड़ के इंडोर मिनी स्टेडियम के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

11 Aug 2026

फतेहपुर: नाले से कब्जा हटवाने पहुंचे लेखपाल को चप्पलों से पीटा, दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

11 Aug 2026

HPRCA Exam Centre: फर्जी आवेदन से परीक्षा केंद्र बदलवाने का आरोप, आयोग की शिकायत पर युवती और रिश्तेदार पर केस

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed