सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Sant Shiromani Shri Ramji Baba fair continues with devotion and enthusiasm, swings add to the festivities

Narmadapuram News: श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेला, झूलों ने बढ़ाई रौनक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 09:26 AM IST
Sant Shiromani Shri Ramji Baba fair continues with devotion and enthusiasm, swings add to the festivities
नर्मदापुरम जिले का ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेला इन दिनों शहर के गुप्ता ग्राउंड में पूरे उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ संचालित हो रहा है। यह मेला केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि जिले की सांस्कृतिक पहचान और हिंदू-मुस्लिम एकता का भी बड़ा प्रतीक माना जाता है।

मेले में प्रतिदिन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं। रामजी बाबा के समाधि स्थल पर दर्शन के लिए रोजाना हजारों लोग आ रहे हैं और बाबा से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। श्रद्धालुओं में यह मान्यता भी प्रचलित है कि रामजी बाबा मेले में आने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

400 साल पुरानी परंपरा, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
र्मदापुरम प्राचीन काल से ही सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के लिए प्रसिद्ध रहा है। करीब 400 साल पहले रामजी बाबा और सूफी संत गौरीशाह बाबा की दोस्ती ने इस क्षेत्र में अमन-चैन के बीज बोए थे। यही कारण है कि आज भी यहां हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिलती है।मेले की शुरुआत भी इसी परंपरा के अनुसार गौरीशाह बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाने की रस्म के साथ की गई।

कैसे बनी समाधि स्थल की छत
मान्यता के अनुसार जब रामजी बाबा के समाधि स्थल का निर्माण हो रहा था, तब उसकी छत नहीं बन पा रही थी। इसी दौरान एक भक्त को सपना आया कि जब तक गौरीशाह बाबा की दरगाह से पत्थर लाकर यहां नहीं लगाया जाएगा, तब तक छत नहीं बनेगी। बाद में जब ऐसा किया गया तो छत का निर्माण पूर्ण हो गया। इसी तरह दरगाह पर भी रामजी बाबा के समाधि स्थल से पत्थर लाकर लगाया गया था।

तब से आज तक यह परंपरा निभाई जा रही है कि रामजी बाबा मेले के शुभारंभ पर समाधि से दरगाह पर चादर पेश की जाती है और गौरीशाह बाबा के उर्स पर दरगाह से समाधि पर निशान चढ़ाया जाता है।बताया गया है कि यह मेला जनवरी से प्रारंभ हुआ था, जो 20 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे मेले की रौनक लगातार बढ़ती जा रही है।

पढ़ें: ‘हर हिन्दू को जागना होगा’, तेलंगाना के विधायक टी. राजा बोले; राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

मेले में इस बार झूलों ने केंद्र बिंदु बनकर खास आकर्षण पैदा किया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग झूलों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। लोगों ने विभिन्न प्रकार के झूलों में झूलकर अपने बचपन की यादों को ताजा किया। झूलों के साथ रंग-बिरंगी लाइटिंग, फिल्मी स्टाइल में बजते गाने और उत्साहपूर्ण माहौल ने मेले को और भी जीवंत बना दिया है।

झूलों की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी व्यवस्था भी की गई है। जानकारी के अनुसार झूलों के संचालन हेतु एक विशेष निगरानी दल गठित किया गया है, जो झूलों की मरम्मत, बैठाने की व्यवस्था और नियमित गति से संचालन तक हर बिंदु पर ध्यान रख रहा है। वहीं किसी भी प्रकार की जनहानि से बचाव के लिए पुलिस विभाग भी नियम अनुसार निगरानी में लगातार लगा हुआ है। झूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ भीड़ नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रशासन सतर्क
मेले में झूलों का आकर्षण भी लोगों को खूब भा रहा है। दुकानों पर खरीदारी के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हैं। पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
कुल मिलाकर, श्री रामजी बाबा मेला श्रद्धा, संस्कृति, परंपरा और आपसी सद्भाव का ऐसा संगम है, जो नर्मदापुरम जिले की पहचान को और भी गौरवशाली बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Srinagar: पाव अकरी क्षेत्र के लोगों ने पेयजल व सड़क सुविधा की मांग को लेकर किया तहसील कीर्तिनगर का घेराव

16 Feb 2026

कबीरधाम: सट्टा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, दो महिला गिरफ्तार, व्हाट्सएप ग्रुप से हो रहा था संचालन

16 Feb 2026

Karnaprayag: एस्ट्रो विलेज बेनीताल में स्थानीय युवाओं को एस्ट्रो गाइड प्रशिक्षण संपन्न हुआ संपन्न

16 Feb 2026

Jollygrant: एम्स और सेबी ने किया कार्यक्रम, अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य और पैसा निवेश करने के बारे में जानकारी दी

16 Feb 2026

Haridwar: जन सुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे डीएम, 51 समस्याएं की गईं दर्ज

16 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: संगीत नाटक अकादमी में संगीत संध्या का आयोजन

16 Feb 2026

VIDEO: नौशाद सम्मान समारोह में सिंगर हरिहरन ने दी प्रस्तुति

16 Feb 2026
विज्ञापन

Bihar News: सरकारी गाड़ी से टच हुई बाइक तो भड़क गए BDO, युवक पर कर दी थप्पड़ों की बरसात, वीडियो वायरल

16 Feb 2026

Haridwar: ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज केछात्र-छात्राओं ने मृतक छात्र को कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

16 Feb 2026

Srinagar: नागेश्वर महादेव मंदिर मे महाशिवरात्रि के पर्व पर हुई विशेष पूजा, भंडारा भी हुआ

16 Feb 2026

Khandwa News: वैलेंटाइन की रात सड़क किनारे बैठे प्रेमी युगल से विवाद के बाद एक की हत्या, तीन को भेजा जेल

16 Feb 2026

Video: कैंट विधानसभा भाजपा महानगर की ओर से आयोजित बजट चौपाल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कही ये बात

16 Feb 2026

Video: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में अनादी संस्था की ओर से नाटक तिल का ताड़ का मंचन

16 Feb 2026

Video: इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में सक्षम संरक्षण क्षमता महोत्सव 2026

16 Feb 2026

Baghpat: संभल के बर्तन विक्रेता की गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन के नलकूप पर ईंटों से पीटकर हत्या

16 Feb 2026

Meerut: छात्राओं ने सीखी घर के कचरे से खाद्य बनाने की विधि

16 Feb 2026

Meerut: बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

16 Feb 2026

Meerut: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीज़ा पर आई महिला हुई गिरफ्तार

16 Feb 2026

VIDEO: "मेरे सामने आते ही हीरोइन कहती थी, कुत्ते-कमीने मुझे हाथ मत लगाना", एक्टर रंजीत ने सुनाए फिल्मी किस्से

16 Feb 2026

Meerut: रमजान माह में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

16 Feb 2026

Meerut: भाकियू अम्बावत के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

16 Feb 2026

Meerut: आर्ट ऑफ़ लिविंग ने समाज में शांति, सद्भाव के लिए की पूजा

16 Feb 2026

Meerut: आर्य समाज मंदिर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

16 Feb 2026

Meerut: योगांजलि ने मनाई मासिक सभा, पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

16 Feb 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध में ज्ञापन न लेने पर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों ने किया हनुमान चालीसा पाठ

16 Feb 2026

शिव परिवार का वार्षिक उत्सव, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

16 Feb 2026

भाजपा का 17 को बजट चौपाल का आयोजन

16 Feb 2026

गुरुग्राम: शांत स्वभाव वाले पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या की

16 Feb 2026

मानेसर घाटी में अवैध कूड़ा डंपिंग से संक्रमण का खतरा

16 Feb 2026

आईसीएसई बोर्ड की इंग्लिश लिटरेचर परीक्षा

16 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed