सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News: Pachmarhi turns into a cool retreat amid 42°C heat, tourists flock in large numbers

Narmadapuram News: 42 डिग्री की भीषण गर्मी में राहत का ठिकाना बना पचमढ़ी, उमड़ी सैलानियों की भीड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 08:16 PM IST
Narmadapuram News: Pachmarhi turns into a cool retreat amid 42°C heat, tourists flock in large numbers
जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, जबकि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं मंगलवार को भी तापमान करीब 42 डिग्री के आसपास बना रहा। गर्म हवाओं और तेज धूप से आमजन, खासकर बुजुर्ग और बच्चे, सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी का रुख कर रहे हैं। सतपुड़ा की पहाड़ियों में बसा पचमढ़ी अपने ठंडे मौसम, हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। हालांकि यहां भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, फिर भी मैदानी इलाकों की तुलना में यहां का मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। सोमवार को पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें: Indore News: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड फिर लुढ़का पारा, अगले 48 घंटे इंदौर के लिए बहुत अहम

बी फॉल बना आकर्षण का केंद्र
पचमढ़ी का प्रसिद्ध बी फॉल इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। झरने से गिरता ठंडा पानी और आसपास का प्राकृतिक वातावरण लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचकर पानी में समय बिता रहे हैं और गर्मी से निजात पा रहे हैं।

हालांकि बढ़ती गर्मी का असर पचमढ़ी के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी देखने को मिल रहा है। सुबह 11 बजे के बाद अधिकांश टूरिस्ट स्पॉट्स पर सन्नाटा छा जाता है लेकिन बी फॉल पर दिनभर रौनक बनी रहती है। सैलानी आमतौर पर शाम 4 बजे के बाद अन्य स्थानों की ओर रुख करते हैं।

रात के समय पचमढ़ी का मौसम राहत भरा हो जाता है। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात यहां का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पर्यटकों को ठंडक का अहसास हो रहा है।

बता दें कि पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, जिसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। घने जंगल, ऊंची पहाड़ियां, झरने और शांत वातावरण इसे गर्मी के मौसम में सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं। यही वजह है कि भीषण गर्मी के बीच यह स्थान लोगों के लिए प्राकृतिक एसी की तरह काम कर रहा है। कुल मिलाकर जहां एक ओर नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्र गर्मी की चपेट में हैं, वहीं पचमढ़ी सैलानियों के लिए राहत का प्रमुख ठिकाना बनकर उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Rajasthan News: Jaipur आज 4 घंटे तक Powercut, परकोटा क्षेत्र के 10 से ज्यादा इलाके रहेंगे प्रभावित

28 Apr 2026

पति-पत्नी और आशिक: घर लौटने की करता रहा मिन्नतें, वीबी के इनकार पर युवक ने प्रेमी के घर के सामने जान दी

28 Apr 2026

Mandi: धर्मपुर में गौ माता संरक्षण को लेकर उठी जोरदार मांग, सख्त कानून बनाने की उठाई आवाज

28 Apr 2026

कन्नौज: वेतन न मिलने से आक्रोशित संविदा बिजली कर्मी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

28 Apr 2026

Video: चारबाग जंक्शन पर खाली बोतलों का खेल, दोबारा भरकर बेचने की आशंका

28 Apr 2026
विज्ञापन

Video: स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी चलाएगी प्रदेशव्यापी अभियान

28 Apr 2026

Video: प्रदेश में 1 से 15 मई तक विशेष अभियान, गोशालाओं में चारा-पानी की होगी व्यवस्था

28 Apr 2026
विज्ञापन

Punjab Weather: पंजाब में गर्मी से मिलेगी राहत, 28 से 30 अप्रैल तक मौसम बदलेगा | Chandigarh Weather

28 Apr 2026

Rampur Bushahr: धार्मिक भावना आहत करने पर जताया रोष, एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन

28 Apr 2026

Video: नेशनल हाईवे पर अश्लील हरकत, स्टंट के साथ इश्क करते कपल कैमरे में कैद; ट्रैफिक नियमों को खुली चुनौती

कानपुर: दो मासूम बेटियों संग महिला ने खाया जहर, तीन मौतों से नजफगढ़ में पसरा सन्नाटा

28 Apr 2026

VIDEO: 76 बच्चे फेल, जांच टीम जुटी: स्कूल के प्रधानाचार्य, कंप्यूटर आपरेटर और परीक्षा निरीक्षक जांच में नहीं कर रहे सहयोग

28 Apr 2026

VIDEO: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों में जताई हत्या की आशंका

28 Apr 2026

फतेहपुर: रिश्तेदारी में जा रहे मां-बेटे की डंपर की टक्कर से मौत, एक गंभीर

28 Apr 2026

बयान दिया, पोस्टर लगे, चप्पल मारी..Baba Bageshwar संग क्या हुआ? जानें क्या हुआ था, पूरा मामला क्या?

28 Apr 2026

Dhirendra Shastri Marriage Update: Bageshwar Baba करने वाले हैं शादी! खुद कर दिया बड़ा एलान

28 Apr 2026

चंडीगढ़ ट्राईसिटी मौसम अपडेट: बादल-हवा से राहत, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

MP: Women Reservation Bill पर उल्टा फंस गई BJP, Congress ने 'चिट्ठा' खोल दिया!

28 Apr 2026

VIDEO: भीषण गर्मी में तपते आगरा को दी जा रही राहत, इन स्थानों पर लगाए गए वाटर स्प्रिंकलर; सड़कों पर बरस रही ठंडी फुहार

28 Apr 2026

रोहतक में 27 टीमों के 500 खिलाड़ी कल से क्रिकेट में दिखाएंगे अपना जौहर, जिला प्रशासन ने की तैयारी पूरी

28 Apr 2026

पूरे MP में सबसे हाइटेक होगा Gwalior? वो होने जा रहा, जो किसी ने सोचा नहीं..जानें क्या सौगात मिली?

28 Apr 2026

MP Weather Update: कभी गर्मी, कभी मूसलाधार बारिश..MP के 'बेवफा' मौसम से जरा बचके!

28 Apr 2026

यमुनानगर में वार्ड-9 गढ़वाली मंदिर में फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम के खिलाफ जोरदार हंगामा

28 Apr 2026

Baghpat: सपा नेता माता प्रसाद पांडे का BJP पर हमला, बोले-भाजपा ब्राह्मण विरोधी और पूंजीपतियों की पार्टी

28 Apr 2026

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮੌਸਮ ਵਿੱਚ ਬਦਲਾਅ: ਪੱਛਮੀ ਗੜਬੜੀ ਕਾਰਨ ਸੰਤਰੀ ਅਲਰਟ, ਤੇਜ਼ ਹਵਾਵਾਂ ਅਤੇ ਮੀਂਹ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ

VIDEO: कूड़े के ढेर से भड़की आग, पालिका के जेसीबी और टैंकरों के टायर जले

28 Apr 2026

VIDEO: अलीगंज में खुदी सड़कें बनी मुसीबत, गड्ढों और जाम से जनता बेहाल; हादसों का खतरा

28 Apr 2026

VIDEO: छात्राओं को मिला सुरक्षा का पाठ...अमर उजाला फाउंडेशन की ‘पुलिस की पाठशाला’ दरसी में आयोजित

28 Apr 2026

VIDEO: हाथों में तख्तियां, सड़कों पर नारे...फतेहपुर सीकरी में महिलाओं की पदयात्रा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन

28 Apr 2026

VIDEO: दूल्हे ने थामा मामा की बेटी का हाथ, शादी से ठीक पहले कर डाली ऐसी हरकत; दुल्हन के हिस्से में आए सिर्फ आंसू

28 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed