{"_id":"69f06e3264e331c9ed0f10c9","slug":"video-womens-march-in-fatehpur-sikri-shows-strong-support-for-nari-shakti-vandan-act-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाथों में तख्तियां, सड़कों पर नारे...फतेहपुर सीकरी में महिलाओं की पदयात्रा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाथों में तख्तियां, सड़कों पर नारे...फतेहपुर सीकरी में महिलाओं की पदयात्रा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन
फतेहपुर सीकरी। खंड विकास कार्यालय से बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल तक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं द्वारा महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने नारी सशक्तिकरण के समर्थन में नारे लगाए।
पदयात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने किया। इस दौरान डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी सोच उजागर की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है।
पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने अधिनियम के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए इसे जल्द लागू करने की मांग की। कार्यक्रम में हेमलता दिवाकर, मुरारी लाल बजरंगी, त्रिलोक चंद मित्तल, विल्सन कुशवाहा, लोकेश तिवारी, सरला राजपूत, वीरपाल सिंह माहुरा, मानवेंद्र, विनोद सांमरिया, उषा शर्मा, हनी गोयल, मनोज सिंघल, मानवेंद्र सिंह, नरेश कोली, लोकन राजपूत, वीरेंद्र कुशवाहा, अशोक लोधी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।