सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Narsinghpur: Video Goes Viral as District Panchayat CEO Faces Allegations of Misconduct with Priest

Narsinghpur News: नर्मदा के बरमान रेत घाट का विवाद, जिपं CEO पर पुजारी से अभद्रता और युवक से मारपीट के आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 07:41 PM IST
Narsinghpur: Video Goes Viral as District Panchayat CEO Faces Allegations of Misconduct with Priest

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान रेत घाट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र नागेश नर्मदा तट पर एक पंडित और युवक से नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में एक पुजारी ने सीईओ पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नर्मदा नदी के किनारे खुले में पेशाब करने की बात को लेकर जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश नाराज हो जाते हैं। वीडियो में सीईओ एक पंडित को फटकार लगाते हुए यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि “क्या नर्मदा जी में पेशाब करने आते हो।” इस पर पंडित द्वारा यह जवाब दिया जाता है कि घाट पर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है, तो आखिर लोग कहां जाएं। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि सीईओ द्वारा पास खड़े एक युवक को बुलाकर थप्पड़ मारे गए, वहीं मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी द्वारा भी युवक को थप्पड़ मारने की बात सामने आई है। पूरा घटनाक्रम किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-  स्वास्थ्य सिस्टम पर डिप्टी CM की सख्ती, भर्ती में देरी, अधूरे अस्पताल और ढीली निगरानी पर जताई नाराजगी

पुजारी के गंभीर आरोप
बरमान रेत घाट पर कथा-पूजन कराने वाले पंडित कैलाश चंद्र मिश्रा ने जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पंडित मिश्रा का कहना है कि विवाद के दौरान सीईओ ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गाली-गलौज की और रेत में गाड़ देने जैसी धमकी दी। पीड़ित पुजारी के अनुसार उनसे दंड बैठक भी लगवाई गई और मौके पर मौजूद एक अन्य युवक के साथ मारपीट की गई। इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे पुजारी
सोमवार को पंडित कैलाश चंद्र मिश्रा अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। मामले के सामने आने के बाद जिले के पुजारी और ब्राह्मण समाज में आक्रोश देखने को मिला। समाज के लोगों ने एकजुट होकर जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से जिला पंचायत सीईओ नर्मदा तट की स्वच्छता और अनुशासन को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं। शनिवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्मदा तट के पास एक युवक को खुले में पेशाब करते हुए देखा, जिससे वे नाराज हो गए और कथित तौर पर युवक को थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान वहां मौजूद बुजुर्ग पुजारी कैलाश चंद्र मिश्रा से बहस हो गई, जो बाद में विवाद का रूप ले बैठी।

मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने जांच की बात कही है। नरसिंहपुर के एसडीओपी मनोज गुप्ता ने बताया कि ब्राह्मण समाज द्वारा दिया गया ज्ञापन प्राप्त कर लिया गया है। वायरल वीडियो और शिकायत को उच्च अधिकारियों को भेजा गया है तथा पूरे मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में बरमान निवासी ब्रजेश नौरिया, जो नर्मदा तट के पास दुकान संचालित करता है, ने बताया कि वह तट के पीछे पेशाब करने गया था। उसी दौरान सीईओ वहां पहुंचे और नाराज हो गए। हालांकि युवक की ओर से अब तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहाबाद: साहिबजादों की शहादत पर आठ दिन चला लंगर, सोमवार को हुआ समापन

29 Dec 2025

फरीदाबाद में बड़ी वारदात: गोदाम से एक करोड़ रुपये की सिगरेट चोरी, रात में तोड़े ताले... गार्ड से की मारपीट

29 Dec 2025

Faridabad: लघु सचिवालय में हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

29 Dec 2025

Faridabad: फरीदाबाद के नीलम चौक पर लगे कैमरों को किया जा रहा ठीक

29 Dec 2025

Faridabad: सरस मेले में नगाड़े की थाप पर डांस करती हुईं युवतियां, वायरल वीडियो

29 Dec 2025
विज्ञापन

Video: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- मुसलमान न मनाएं नए साल का जश्न, इस्लाम में यह नाजायज

29 Dec 2025

फतेहाबाद: छुट्टी के बाद खुली ओपीडी, मरीजों की लगी भीड़

29 Dec 2025
विज्ञापन

Sirmour: पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों की दूसरे चरण की कार्यशाला शुरू

29 Dec 2025

VIDEO: पुलिस को भी देना चाहिए ध्यान...जाम और अतिक्रमण समस्या पर ये बोले व्यापारी

29 Dec 2025

VIDEO: बेलनगंज पर क्यों रहता है जाम, जानें क्या है इससे बचने का तरीका...व्यापारी ने बताया

29 Dec 2025

VIDEO: जब पहली बार आगरा पीसीएस की परीक्षा देने आया था, तो अनुभव रहा बुरा...एसीपी ने जानें क्या कहा

29 Dec 2025

VIDEO: आगरा मेट्रो के काम से क्यों लग रहा जाम, एसीपी ने खुद बताया

29 Dec 2025

VIDEO: वाटर वर्क्स चौराहे पर जाम की समस्या का क्या है निदान, सुनिए

29 Dec 2025

VIDEO: दुकान के आगे सामान रखने से लग रहा जाम, संवाद में सामने आया जाम लगने का मुख्य कारण

29 Dec 2025

VIDEO: नए साल से पहले ही शुरू हो जायेगा ब्रेथ एनलाइजर से चेकिंग अभियान

29 Dec 2025

जालौन: सहायक अध्यापक ने खुद को गोली मारी, परिजनों में मचा कोहराम

29 Dec 2025

Chhattisgarh: नारियल की भूसी के भीतर छिपाए थे गांजा, पुलिस ने किया जब्त

29 Dec 2025

लुधियाना में फिल्मी स्टाइल में फरार हुए बदमाश, पकड़ने गई पुलिस रह गई खाली हाथ

29 Dec 2025

अलीगढ़ में शीत लहर, 12 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान, सुबह से छाया रहा कोहरा

29 Dec 2025

कानपुर: रेलवे ग्राउंड में युवक का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम

29 Dec 2025

हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर हंगामा, शराब पी रखे युवकों ने पुलिस से की हाथापाई

29 Dec 2025

Rajasthan: पिंडवाड़ा में खनन परियोजना का विरोध, पंचायतीराज मंत्री देवासी के बयान से बवाल, आंदोलन की चेतावनी

29 Dec 2025

VIDEO: करंट से भैंस की मौत, बाल-बाल बचा पशुपालक

29 Dec 2025

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर बुंदेलखंड में, पारा लुढ़क कर पहुंचा 7.5 डिग्री

29 Dec 2025

VIDEO: नेशनल हाईवे-19 पर मुठभेड़...पुलिस ने गिरफ्तार किया गैंगस्टर भीकम, पैर में लगी गोली

29 Dec 2025

अमृतसर में धुंध में ऑटो ने युवक को मारी टक्कर, माैत

29 Dec 2025

Video : बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

29 Dec 2025

बाराबंकी में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

29 Dec 2025

Mandi: नववर्ष के उपलक्ष्य में कुल्लू–मनाली मार्ग पर पर्यटकों का भारी सैलाब, यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल बढ़ाया गया

29 Dec 2025

Sirmour: संस्कृत कॉलेज नाहन में एनएसएस शिविर का समापन

29 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed