सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   In Panna, a one-and-a-half-month-old infant died after allegedly being given three vaccines at once

पन्ना में बवाल: आंगनवाड़ी में टीकाकरण के बाद डेढ़ माह के मासूम की मौत, ANM पर एक साथ 3 इंजेक्शन लगाने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 07:43 PM IST
In Panna, a one-and-a-half-month-old infant died after allegedly being given three vaccines at once

पन्ना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद डेढ़ माह के एक मासूम की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्ची की माता माधुरी वंशकार और पिता सूरज वंशकर ने आंगनवाड़ी में टीकाकरण करने वाली एएनएम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

परिजनों का आरोप एक साथ तीन वैक्सीन लगाने से हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 3 निवासी परिवार अपने डेढ़ माह के बच्चे को नियमित टीकाकरण के लिए आंगनवाड़ी केंद्र लेकर पहुंचे थे। यहां स्वास्थ्य विभाग की एएनएम द्वारा बच्चों को टीके लगाए जा रहे थे। इसी दौरान मासूम को भी टीकाकरण किया गया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया
परिजनों का आरोप है कि एएनएम ने बच्चे को एक साथ तीन इंजेक्शन लगा दिए, जिसके कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए और उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि टीकाकरण सही तरीके से किया जाता और सावधानी बरती जाती तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत कैसे हुई।

ये भी पढ़ें- गुना मंडी में रो पड़ा किसान: बेटी की शादी के लिए फसल बेचने आया था, विवाद के बाद निरीक्षक निलंबित

स्वास्थ्य विभाग ने जांच के निर्देश दिए
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि एक साथ तीन वैक्सीन लगाने का प्रोटोकॉल भी होता है। फिलहाल इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं पूरे मामले की सच्चाई अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सुपरवाइजर की मौत के बाद फरीदाबाद में कंपनी के बाहर कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन

11 Mar 2026

बहादुरगढ़ के रघुनाथ मनिंदर मंडल टाउन में भागवत कथा का हवन व भंडारे के साथ हुआ समापन

रोहतक में माता दरवाजा शीतला मंदिर में चैत्र माह का मेला शुरू

11 Mar 2026

भिवानी में जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने राहुल गांधी के साथ दीपेन्द्र हुड्डा पर किये कटाक्ष

11 Mar 2026

Meerut News: 14 मार्च को मुजफ्फरनगर महापंचायत में उठेगा सेंट्रल मार्केट का मुद्दा

11 Mar 2026
विज्ञापन

Barwani: तेज रफ्तार यात्री बस का हैंडल लॉकर टूटा, अनियंत्रित होकर बस खेत में घुसी; कई यात्री घायल

11 Mar 2026

रायबरेली में आईमन अहमद बनीं कृतिका, हिंदू प्रेमी शिवम के साथ मंदिर में लिए सात फेरे

11 Mar 2026
विज्ञापन

Meerut: सनातन संस्कृति जागरण कार्यक्रम को लेकर निकली कलश यात्रा

11 Mar 2026

VIDEO: एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का होली मिलन, रंग-गुलाल के साथ मनाया उत्सव

11 Mar 2026

VIDEO: बाइक लूट की फिराक में थे बदमाश, पुलिस से ने मुठभेड़ में दोनों दबोच लिए; पैर में लगी गोली

11 Mar 2026

Bilaspur: आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग झंडूता तैयार

11 Mar 2026

Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में लगी भीषण आग, राहत और बचाव कार्य शुरू

11 Mar 2026

Jammu Kashmir: एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, आरएस पुरा में लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

11 Mar 2026

Rajouri: राजोरी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मुफ्त कोचिंग का उद्घाटन

11 Mar 2026

Kathua: कठुआ में एनएसएस विशेष शीतकालीन शिविर का दूसरा दिन, गांव में जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक

11 Mar 2026

Jammu Kashmir: बांदीपोरा के चरेवान आजास में सीआरपीएफ ने आयोजित किया मुफ्त मेडिकल कैंप

लुधियाना में युवती की माैत के बाद परिजनों ने किया प्रदर्शन

11 Mar 2026

Khargone: सोटियों की मार के बीच युवाओं ने उतारी गुड़-चना की पोटली, धूलकोट में ‘गुड़ तोड़’ की अनूठी परंपरा

11 Mar 2026

उन्नाव: फसल की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

11 Mar 2026

रसोई गैस नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी, VIDEO

11 Mar 2026

मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल मनोज सिन्हा, VIDEO

11 Mar 2026

मोगा पुलिस ने 315 बोर देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

11 Mar 2026

फर्रुखाबाद: गैस बुकिंग का सिस्टम फेल होते ही सड़कों पर आए उपभोक्ता, कमालगंज और शहर की एजेंसियों पर उमड़ी भीड़

11 Mar 2026

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं पर लगाया रील बनाने पर बैन

11 Mar 2026

Bihar News: समृद्धि यात्रा के तहत अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री, 545 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

11 Mar 2026

फतेहाबाद के टोहाना में रेललाइन किनारे सुरक्षा दीवार न होने से हादसों का बड़ा भय, सांसद ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

11 Mar 2026

VIDEO: आतंकी अयान ने रिमांड में बताए 12 नाम

11 Mar 2026

VIDEO: महिला सिपाही के साथियों ने अधिवक्ता से की अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

11 Mar 2026

VIDEO: घर के बाहर खड़ी बाइकों में लगाई आग, प्राथमिकी दर्ज

11 Mar 2026

VIDEO: 2000 का कॉमर्शियल सिलिंडर 3500 में खरीद रहे दुकानदार, बोले- न मिला तो गांव जाना पड़ेगा

11 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed