{"_id":"69b12753a6cf6b69340da58e","slug":"video-meerut-central-market-issue-to-be-raised-in-muzaffarnagar-mahapanchayat-on-14th-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 14 मार्च को मुजफ्फरनगर महापंचायत में उठेगा सेंट्रल मार्केट का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 14 मार्च को मुजफ्फरनगर महापंचायत में उठेगा सेंट्रल मार्केट का मुद्दा
किसान मजदूर संगठन की ओर से 14 तारीख को मुजफ्फरनगर में महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें मेरठ के सेंट्रल मार्केट का मुद्दा भी उठाया जाएगा।
संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह के खिलाफ मुजफ्फरनगर में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसको लेकर संगठन में रोष है और इसी विषय पर चर्चा के लिए महापंचायत बुलाई गई है।
उन्होंने कहा कि महापंचायत में किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ मेरठ के सेंट्रल मार्केट का मामला भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विजय राघव ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक नेता खुद को सरकार से भी ऊपर समझ रहे हैं और उनकी गतिविधियों से सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन की ओर से बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।