सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   In Raisen, a tussle for the CMHO post, two contenders, and confusion among employees.

MP: स्वास्थ्य विभाग की म्यूजिकल चेयर, सीएमएचओ की कुर्सी पर उलझे दो डॉक्टर, स्टाफ परेशान- किसे कहें बॉस?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 12:52 PM IST
In Raisen, a tussle for the CMHO post, two contenders, and confusion among employees.
रायसेन जिले के स्वास्थ्य महकमे में इन दिनों सबसे बड़ी कुर्सी को लेकर अजीब स्थिति बनी हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के एक ही पद पर दो वरिष्ठ डॉक्टर अपना दावा जता रहे हैं, जिससे पूरे विभाग में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। कई महीनों से चल रहा यह विवाद मंगलवार को उस समय और बढ़ गया, जब कमिश्नर के निर्देश पर डॉ. एचएन मांडरे कार्यभार संभालने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन चैंबर पर ताला लटका मिला।

मंगलवार को डॉ. एचएन मांडरे सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। सीएमएचओ का चैंबर बंद था और उस पर ताला लगा हुआ था। बताया गया कि उस समय पूर्व से पदस्थ डॉ. दिनेश खत्री कलेक्ट्रेट में आयोजित एक बैठक में शामिल थे।

स्टाफ में असमंजस, किसे मानें ‘साहब’?

एक ही पद के लिए दो अधिकारियों के आमने-सामने आने से कार्यालय के कर्मचारियों में भी भ्रम की स्थिति बन गई है। स्टाफ समझ नहीं पा रहा है कि किसे ‘साहब’ माना जाए और किसके आदेशों का पालन किया जाए। इससे कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

जून 2025 से शुरू हुआ विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत जून 2025 में हुई थी, जब रायसेन के तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री का तबादला राजगढ़ कर दिया गया था और उनकी जगह डॉ. एचएन मांडरे को नया सीएमएचओ बनाया गया था।
मामला तब और उलझ गया, जब जनवरी 2026 में शासन ने दोबारा डॉ. दिनेश खत्री को रायसेन का सीएमएचओ बनाकर भेज दिया। इससे दोनों के बीच पद को लेकर विवाद बढ़ गया।

हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला

डॉ. खत्री की दोबारा पदस्थापना से नाराज डॉ. मांडरे ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट से स्टे मिलने के बाद डॉ. मांडरे ने फिर से सीएमएचओ का पद संभाल लिया। इसके बाद मार्च 2026 में कोर्ट ने डॉ. दिनेश खत्री के पक्ष में फैसला सुनाया। तब से डॉ. खत्री सीएमएचओ का कार्यभार संभाल रहे हैं और नियमित रूप से कार्यालय में काम कर रहे हैं।

कमिश्नर के निर्देश से बढ़ा नया विवाद

ताजा विवाद तब शुरू हुआ जब डॉ. एचएन मांडरे का कहना है कि कमिश्नर के निर्देश पर वे मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे थे। उन्हें उम्मीद थी कि आदेश के बाद उन्हें पद मिल जाएगा, लेकिन चैंबर पर ताला देखकर उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। सूत्रों के मुताबिक, डॉ. खत्री के पास भी कोर्ट का आदेश है, जिसके आधार पर वे पद पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में इस महीने हट सकती है तबादलों पर रोक, प्रभारी मंत्रियों को मिल सकते हैं अधिकार

कामकाज प्रभावित, फाइलें अटकीं

एक ही पद पर दो अधिकारियों की दावेदारी से सबसे ज्यादा परेशानी कार्यालय के कर्मचारियों को हो रही है। फाइल किसके पास जाए, किसके हस्ताक्षर मान्य हों, इसे लेकर भ्रम बना हुआ है। कई जरूरी काम भी अटक गए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और मॉनिटरिंग पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: अवैध मीट की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, एसपी ट्रैफिक ने चलाया विशेष अभियान

05 May 2026

Meerut: हाईवे हादसे में वृद्ध की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली दरोगा पर अभद्रता का आरोप, सपा विधायक अतुल प्रधान बोले- पुलिस की इंसानियत मर चुकी है

05 May 2026

Shamli: तेज़ आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, घंटों गुल रही विद्युत आपूर्ति

05 May 2026

Meerut: अमृत योजना में हुई लापरवाही पर चेयरपर्सन ने अधिकारियों को लिखा पत्र, लीकेज, अधूरे कनेक्शन और सुस्त कामकाज से बढ़ी परेशानी

05 May 2026

Meerut: अस्थमा दिवस पर जागरूकता का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जोर

05 May 2026
विज्ञापन

जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर धमाका, स्कूटी में हुआ जोरदार धमाका

05 May 2026

अलीगढ़ स्केटिंग क्लास और अलीगढ़ स्केटिंग क्लब के बीच स्केटिंग खो-खो मैच

05 May 2026
विज्ञापन

Chandigarh एयरपोर्ट पर फ्लाइट में पावर बैंक फटने से धमाका, 5 लोग घायल

05 May 2026

Bareilly News: महिला डॉक्टर को किया ब्लैकमेल, थाने में लंगड़ाते दिखे आरोपी जिम संचालक

05 May 2026

Video: लखीमपुर खीरी में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार

05 May 2026

Nainital: सिपाहीधारा में बोल्डर गिरने से लोगों में आक्रोश, सांकेतिक जाम किया...मौके पर पहुंचे SDM

05 May 2026

कुंभ को लेकर जागृत चेतना गिरि से बातचीत, 'वैश्विक समावेश और संतुलन के लिए कुंभ जैसे आयोजन जरूरी'

05 May 2026

Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश के आसार...केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी

05 May 2026

करनाल: भारत गौरव ट्रेन नांदेड़ साहिब के लिए रवाना

05 May 2026

कानपुर: ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

05 May 2026

Budaun: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस...मची चीख-पुकार

05 May 2026

Bareilly: रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की हत्या, मुंहबोले बेटे ने संपत्ति में हिस्सा न देने पर मार डाला

05 May 2026

Karnal: हुजूर साहिब नांदेड़ के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, हरियाणा के 800 से अधिक श्रद्धालु करेंगे दर्शन

Alwar News: अलवर में ACB की बड़ी कार्रवाई, PWD के एक्सईएन कृष्ण कुमार 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

05 May 2026

कुरुक्षेत्र: भारत गौरव ट्रेन से नांदेड़ रवाना हुए श्रद्धालु, CM सैनी का जताया आभार

05 May 2026

गुरुग्राम: 50 मजदूर लगाकर पुलिस ने तोड़ा नशा तस्कर का सात मंजिला पीजी

05 May 2026

फरीदाबाद के अथर्व और गार्गी ने गाजियाबाद में गाड़े झंडे, जीते दो-दो पदक

05 May 2026

नोएडा: पांच बार टेंडर, फिर भी नहीं मिला ऑपरेटर; स्टेडियम का स्क्वैश कोर्ट बंद

05 May 2026

GPM News: मरवाही वन मंडल में अवैध कब्जे पर वन विभाग का चला बुलडोजर

VIDEO: प्रशासन की टीम ने किया रुद्रनाथ मंदिर यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

05 May 2026

VIDEO: केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी के बीच दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

05 May 2026

माता-पिता की आय में नहीं जुड़ सकती नाबालिग की व्यक्तिगत योग्यता से अर्जित आय

05 May 2026

रायबरेली: सेक्शन इंजीनियर के बेटे का फंदे से लटका मिला शव, लालगंज रेल कोच फैक्टरी में घटना

05 May 2026

निजीकरण के विरोध में बिजली कंपनी के अधिकारियों ने किया मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन

05 May 2026

हिसार: स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले घरों से लेकर सड़कों तक सड़ रहा कचरा, लोग परेशान

05 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed