बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   PM Shri School in Semra was filled with waist-deep water, and a building worth Rs 1 crore was also submerged

Raisen News: सेमरा के पीएम श्री स्कूल में कमर तक भरा पानी, एक करोड़ की इमारत भी पानी में घिरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 09:17 PM IST
PM Shri School in Semra was filled with waist-deep water, and a building worth Rs 1 crore was also submerged

लगातार बरसते बादलों ने रायसेन जिले की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नदी-नालों के उफान और सड़कों पर भरे पानी के कारण मंगलवार को जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जिले के समस्त शासकीय और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। लेकिन छुट्टी के ऐलान के बावजूद कर्तव्य की मिसाल भी देखने को मिली। सेमरा स्थित शासकीय पीएम श्री हाईस्कूल के शिक्षक पानी में होते हुए स्कूल पहुंचे और अपनी हाजिरी लगाई, जबकि छात्र घरों में ही रहे।

रायसेन में पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश से शहर से लगे नाले उफान पर हैं। इसी का असर सेमरा के शासकीय पीएम श्री हाईस्कूल पर पड़ा। नाले का पानी स्कूल की बाउंड्री फांदकर सीधे परिसर में घुस गया। देखते ही देखते क्लास रूम के बाहर और मैदान में कमर तक पानी भर गया। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनी यह स्कूल बिल्डिंग अब पानी से घिरी हुई है। परिसर में कुर्सी-मेज, खेल का सामान और जरूरी दस्तावेज भीगने के डर से शिक्षकों ने उन्हें ऊंचाई पर रखा। स्कूल के गेट से लेकर प्रार्थना स्थल तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आया।

ये भी पढ़ें- लगातार बारिश से अपरवेदा बांध के दो गेट खोलकर छोड़ा पानी, शहर में सड़कों की हालत नदी जैसी

कलेक्टर के आदेश के बाद जिले भर के छात्र घरों में सुरक्षित रहे। लेकिन सेमरा स्कूल के शिक्षकों ने जिम्मेदारी का परिचय दिया। जलभराव के बीच रास्ते बंद होने के बावजूद वे पैदल चलकर, पानी में होकर स्कूल पहुंचे और बायोमेट्रिक में उपस्थिति दर्ज कराई। एक शिक्षक ने कहा, आदेश तो छुट्टी का था, लेकिन सरकारी संपत्ति और रिकॉर्ड की सुरक्षा जरूरी थी। अगर हम नहीं आते तो पानी में भीगकर सब खराब हो जाता। शिक्षकों ने परिसर में जमा पानी की निकासी और जरूरी सामान को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का काम भी किया।

सेमरा का यह पीएम श्री स्कूल कुछ साल पहले ही नई बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ था। निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन पहली ही तेज बारिश में परिसर में जलभराव ने निर्माण की गुणवत्ता और ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के पास का नाला साल से साफ नहीं हुआ। थोड़ी बारिश में ही उसका पानी पलटकर स्कूल में आ जाता है। अगर समय रहते नाले की सफाई और स्कूल के चारों ओर ऊंची दीवार नहीं बनी तो आने वाले दिनों में पढ़ाई बाधित होगी और बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ेगी।

जिले में बिगड़ते हालात को देखते हुए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने तत्काल सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदारों और पटवारियों को निचले इलाकों में निगरानी रखने को कहा गया है। फिलहाल सेमरा स्कूल में पढ़ाई ठप है। पानी कम होने के बाद ही साफ-सफाई और मरम्मत का काम शुरू हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: खेत में कीटनाशक डालने गए किसान की तालाब में डूबने से मौत,

11 Aug 2026

Sirmaur Festival: नाहन में 9 से 17 सितंबर तक होगा सिरमौर उत्सव, नृत्य-गायन से लेकर बॉडी बिल्डिंग और मॉडलिंग तक प्रतियोगिताएं

11 Aug 2026

Video: नगराम में निकली तिरंगा रैली, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए स्कूली बच्चे

11 Aug 2026

Video: टीले वाली मस्जिद के पास लगा इक्का-तांगा स्टैच्यू बदहाल, नाल गायब होने से उठे सवाल

11 Aug 2026

हांसी: कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सुनाया पाकिस्तान से मुकाबले का मजेदार किस्सा

11 Aug 2026
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजा रेवाड़ी, भूतेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

11 Aug 2026

Hamirpur: विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भोरंज और नादौन थाने में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन

सुल्तानपुर: तेंदुए जैसी आहट से बछेड़िया में दहशत, ट्रैक्टर चालक पर झपटने की कोशिश

11 Aug 2026

Video: धर्मांतरण के विरोध में हिंदू महासभा का प्रदर्शन, हजरतगंज थाने में सौंपा ज्ञापन

11 Aug 2026

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की टिप्पणी का मामला श्री अकाल तख्त पहुंचा, सख्त कार्रवाई की मांग

11 Aug 2026

VIDEO: राम मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दोपहर में दिखे ऐसे नजारे

11 Aug 2026

Video: मेहंदी घाट पर 10 दिन बाद फिर शुरू हुई नाव सेवा, पीपे का पुल टूटने से बढ़ी थी परेशानी

11 Aug 2026

VIDEO: मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत, पत्नी और बच्ची मामूली रूप से घायल

11 Aug 2026

Video: विकास नगर अग्निकांड के बाद फिर बसीं झुग्गियां, खुलेआम तार खींचकर हो रही बिजली चोरी

11 Aug 2026

Video: वसंत कुंज योजना की सड़क पर भैंसों का कब्जा, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

11 Aug 2026

Video: सिविल अस्पताल से पार्क रोड तक भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी

11 Aug 2026

Video: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, नगर निगम की ओर बढ़ रहे लोगों को पुलिस ने रोका

11 Aug 2026

Meerut: बारिश के जलभराव से शिवभक्त परेशान, पानी से होकर मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु

11 Aug 2026

Saharanpur: ललित शर्मा के जल चढ़ाने के एलान के बाद दारुल उलूम के मुख्यद्वार पर पुलिस तैनात

11 Aug 2026

Muzaffarnagar: शिव चौक पर अधिकारियों ने की आरती, कांवड़ियों के लिए हुआ आयोजन

11 Aug 2026

Meerut: बारिश और जलभराव के बीच मंदिर पहुंचे शिवभक्त, नगर निगम कार्यालय में भी घुसा पानी

11 Aug 2026

कानपुर में सरसौल ओवरब्रिज की बदहाली पर जागी रेलवे की नींद

11 Aug 2026

कानपुर: एक साल से टूटी पड़ी है मोहनपुर प्राथमिक स्कूल की चहारदीवारी, सुरक्षा के नाम पर लगाए गए कटीले तार

11 Aug 2026

Video: चुरुडू-लोहारली पुल का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, सोलर लाइट लगाने के दिए निर्देश

11 Aug 2026

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि आज, बुलंदशहर के बरासऊ शिव मंदिर में जलाभिषेक, लगी भीड़

11 Aug 2026

कानपुर में 5.477 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

11 Aug 2026

किसानों का रेल रोको आंदोलन स्थगित, अमृतसर में आज नहीं रुकेगी ट्रेनें

11 Aug 2026

Lakhimpur Kheri: एसएसबी के खेल मैदान में खो-खो प्रतियोगिता शुरू, पांच बटालियनों की टीमें ले रहीं हिस्सा

11 Aug 2026

लाइनपार कॉलोनी से उप स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट होने पर लोगों में रोष तीन वार्डों के करीब छह हजार लोगों को हो रही परेशानी, स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

11 Aug 2026

Budaun News: बिल्सी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के तराने

11 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed