Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Rajgarh District Panchayat President reached Collector with application like common citizen in public hearing
{"_id":"673cc2d8d1133c71010e5304","slug":"like-a-common-citizen-the-district-panchayat-president-reached-the-collector-with-an-application-in-the-public-hearing-know-what-is-the-matter-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2334850-2024-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: जनसुनवाई में आम नागरिक की तरह आवेदन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: जनसुनवाई में आम नागरिक की तरह आवेदन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, जानें मामला
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2024 10:43 PM IST
Link Copied
राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में मंगलवार को राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया एक आम नागरिक की तरह किसानों की समस्या लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने आवेदन लिखा और लाइन में लगकर कलेक्टर को आवेदन दिया। साथ ही किसानों की समस्या हल न होने पर आंदोलन की बात भी कही है।
आपको बता दें कि विद्युत की समस्या से परेशान राजगढ़ जिले के किसान लगातार हाइवे पर चक्काजाम कर रहे हैं, जिसका हर्जाना आम नागरिक को भी भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि जाम के कारण वाहनों की दोनों और लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं और चार पहिया वाहन को मजबूरन घंटों जाम में उलझना पड़ता है। ऐसे में मंगलवार को भी जाम लगाकर बैठे किसानों को समझाइश देने के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया स्वयं राजगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने किसानो की विद्युत, खाद व अन्य समस्याओं के निराकरण करने के लिए लिखित आवेदन लाइन में लगकर कलेक्टर को दिया और उनकी समस्या का निराकरण करने की मांग की है।
वहीं, मीडिया के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह ने कहा कि आज के समय में राजगढ़ जिले का किसान इतना परेशान है कि उसे बोवनी भी करना है और जो फसल उन्होंने खेत में बो रखी है, वो पानी न मिलने के कारण सूख गई है। क्योंकि उन्हें सरकार के वादे के अनुसार विद्युत उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
ऐसे में परेशान किसान हाइवे जाम कर रहे हैं, जिससे आम जन भी परेशान हो रहे हैं। मैंने हाल ही में हाइवे जाम कर रहे किसानों से चर्चा की है और उन्हें आश्वस्त किया है। उसी सिलसिले में एक आम नागरिक की तरह मैंने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को जनसुनवाई में किसानों की विद्युत व खाद सहित अन्य समस्याओं का निराकरण करने के लिए आवेदन दिया है। किसानों की समस्या हल करने की मांग की है। समस्या हल नहीं होने पर हम आंदोलन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।