सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News: Students protest to stop teacher transfer and school problems

Ratlam News: समस्याओं को लेकर विद्यार्थी स्कूल के बाहर धरने पर बैठे, जिला शिक्षा अधिकारी को बुलाने पर अड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Fri, 19 Sep 2025 01:53 PM IST
Ratlam News: Students protest to stop teacher transfer and school problems
जिले की जावरा तहसील के ग्राम सरसी में स्थित एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न समस्याओं से परेशान विद्यार्थियों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साएं विद्यार्थी स्कूल के बाहर आकर गेट के समीप धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए समस्याएं दूर करने तथा इंग्लिस के शिक्षक का तबादला रोकने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। बड़ी संख्या में उनके अभिभावक व ग्रामीण भी धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे तथा विद्यार्थियों का साथ देते हुए कहा कि घबराओं मत पूरा गांव आपके साथ है। इसी बीच जावरा से बीआरसी ज्योति पटेल और तहसीलदार विद्यार्थियों के पास पहुंचे तथा मांगें लिखकर देने के लिए कहा। इससे ग्रामीण और विद्यार्थी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि आपकों नहीं देंगे, पहले भी कई बार मांग कर चुके हैं। जिला शिक्षा अधिकारी या कलेक्टर को बुलाओ, उनसे चर्चा कर धरना प्रदर्शन समाप्त करेंगे। उधर, प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, ग्रामीणों ने उसके चेहरे पर पानी छिड़का उसे पानी पिलाया तथा बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले गए।

सुबह करीब दस बजे बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्कूल से बाहर निकले तथा गेट के पास बैठकर धरना देकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच विद्यार्थियों के अभिभावक व ग्रामीण भी वहां पहुंचे तथा धरना प्रदर्शन में शामिल हो गए। विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल में शिक्षक विलंब से आते हैं। शौचालय व्यवस्था ठीक नहीं है। स्कूल मैदान में किसी प्रकार की साफ-सफाई और खेल गतिविधियां नहीं कराई जाती है, लंबे समय से समस्याएं दूर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इंग्लिस के शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह का तबादला दूसरी जगह ग्राम पाताखेड़ी कर दिया गया है। सभी मांगों का निराकरण करने के साथ इंग्लिस शिक्षक का तबादला आदेश निरस्त किया जाए। विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने कहा कि अंग्रेजी के शिक्षक का तबादला क्यों किया गया, विद्यार्थी उनसे ही पढ़ना चाहते हैं, वे अच्छा पढ़ाते हैं, किसी के दबाव में आकल उनका तबादला किया गया है।

ये भी पढ़ें- टीबी के जैसी लक्षण वाली मेलिओइडोसिस बीमारी को लेकर एमपी में अलर्ट, सीएम बोले-रोकथाम के करें उपाय

ग्रामीण विनोद खारोल ने कहा कि हम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। स्कूल हमारे गांव का है न समस्या हम सहेंगे, न बच्चे, यहां पांच सौ विद्यार्थियों पर अंग्रेजी का एक शिक्षक है, यहां से तीन किलोमीदर दूर दूसरे गांव में 13 से 14 बच्चे है, लेकिन वहां दो शिक्षक है। सरसी के स्कूल में स्कूल में अच्छे शिक्षक है, स्कूल संचालन करने में सक्षम है, हमें बताया जाए किसके दबाव में शिक्षक का तबादला किया गया। कौन कहता है कि अटेचमेंट नहीं होता, शिक्षक का अटेचमेंट किया जाए। कलेक्टर या जिला शिक्षा अधिकारी आएंगे, तभी धरना प्ररदर्शन खत्म करेंगे। दोपहर एक बजे तक विद्यार्थी धरने पर बैठे रहे, लेकिन कलेक्टर या जिला शिक्षा अधिकारी प्रदर्शन स्थल नहीं पहुंचे। ग्रामीण अधिकारियों पर भड़क गए तथा कहने लगे कि कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी 2 घंटे बाद भी यहां नहीं पहुंचें है तथा फोन तक नहीं उठा रहे है। बच्चों का भविष्य नही है तो सबकी टीसी बनवाओ, स्कूल में ताला लगा दो, इतनी तानाशाही नही सहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jodhpur News: हिंदू रीति-रिवाजों से फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधा यूक्रेनी कपल, किया सात जन्मों के साथ का वादा

19 Sep 2025

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में रुद्राक्ष माला पहनकर सजे महाकाल, अभिनेत्री करिश्मा तन्ना पति संग पहुंचीं दरबार

19 Sep 2025

Barmer News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा आज से, 19 केंद्रों पर इंतजाम सख्त, फ्री बस-ट्रेन सुविधा

19 Sep 2025

VIDEO: जनकपुरी महोत्सव में पहुंची राम बरात, जय सियाराम के जयकारों की रही गूंज

18 Sep 2025

VIDEO: जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़, प्रवेश के लिए होती रही धक्का-मुक्की

18 Sep 2025
विज्ञापन

VIDEO: जनकपुरी महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, जगह नहीं मिलने पर फुटपाथ पर चढ़ गए लोग

18 Sep 2025

VIDEO: जनकपुरी महोत्सव में उमड़ा हुजूम, देररात तक रही भीड़

18 Sep 2025
विज्ञापन

VIDEO: जनकपुरी महोत्सव में उमड़ा हुजूम, बच्चों ने लिया झूलों का आनंद

18 Sep 2025

Muzaffarnagar: सेवानिवृत्त इंजीनियर से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी ने किया खुलासा

18 Sep 2025

Baghpat: दूसरे दिन भी कस्बावासियों धरना जारी रहा, टीकरी में शमशान घाट जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग

18 Sep 2025

Baghpat: शिक्षकों का हंगामा, कहा-यूपी सरकार की तरह केंद्र सरकार भी शिक्षिकों की समस्याओं का मुद्दा उठाए

18 Sep 2025

VIDEO: फिरोजाबाद में धूमधाम से निकाली श्रीराम बरात, ये झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

18 Sep 2025

VIDEO: फिरोजाबाद में धूमधाम से निकाली श्रीराम बरात, जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा

18 Sep 2025

VIDEO: माता सीता को ब्याहने बरात लेकर निकले रघुराई, जनक महल में बाजी बधाई

18 Sep 2025

VIDEO: साथी के खिलाफ मुकदमा लिखने पर हड़ताल पर वकील

18 Sep 2025

VIDEO: पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान...कार्यकर्ताओं ने मंदिर में की सफाई

18 Sep 2025

चंदौली में रिटायर्ड दरोगा ने अधिवक्ता भाई की गोली मारकर की हत्या, VIDEO

18 Sep 2025

कृष्णा नगर इलाके में स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से परेशान लोगों ने मोमबत्ती जलाकर किया प्रदर्शन

18 Sep 2025

गाजियाबाद: जगमग हुआ कविनगर रामलीला मेला

18 Sep 2025

अमर उजाला संवाद: बंद स्ट्रीट लाइट, ओवरफ्लो सीवर और सड़कों पर फैली गंदगी, जानें क्या बोले सेक्टर गामा के लोग

18 Sep 2025

Meerut: आरजीपीजी कॉलेज में "नवरात्रि क्राफ्ट इनोवेशन इन ट्रेडिशन्स" विषय पर हुई कार्यशाला

18 Sep 2025

Meerut: झज्जर हालत में मवाना का पशुओं का अस्पताल, ग्रामीणों ने किया हंगामा

18 Sep 2025

Meerut: वृद्धों के बनाए आयुष्मान कार्ड, रोगियों को मिला उपचार, मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

18 Sep 2025

Meerut: सिवाया गांव के श्मशान में चलाया सफाई अभियान, पौधे किए रोपित

18 Sep 2025

Meerut: मवाना की भगवान श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का हुआ शुभारंभ, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ पूजन

18 Sep 2025

Meerut: सरधना में 25 समवशरण के माध्यम से सिद्धों की महाआराधना का हुआ आयोजन

18 Sep 2025

Meerut: सरधना की श्री रामलीला कमेट ने किया श्रीराम चरित्र प्रदर्शन, दर्शक हुए भाव-विभोर

18 Sep 2025

पं. आकाश बोले- ईश्वर पर आस्था रखने वाला दुखी नहीं होता

18 Sep 2025

Meerut: शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया पौधारोपण, ज़रूरतमंदों को बांटा खाना

18 Sep 2025

Meerut: प्लास्टिक मुक्त भारत की छात्राओं को दिलाई शपथ

18 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed