{"_id":"675accd422a503aadc0695cd","slug":"12th-convocation-celebrated-at-apsu-rewa-governor-mangu-bhai-patel-participated-rewa-news-c-1-1-noi1337-2409149-2024-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rewa News: रीवा के APSU में मनाया गया 12वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल मंगू भाई पटेल हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: रीवा के APSU में मनाया गया 12वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल मंगू भाई पटेल हुए शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2024 06:53 PM IST
Link Copied
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय मे आज 12वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। अयोजित दीक्षांत समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल बतौर मुख्य अतिथि व राष्ट्रिय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समरोह में पारंपरिक परिधान में मौजूद प्रोफेसर व विश्वविद्यालय के छात्रों ने मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगू भाई पटेल और शौर्य डोभाल का जोरदार स्वागत किया।
दीक्षांत समरोह में देश के दो महान हस्ती डिलीट की मानद उपाधि से सम्मानित
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के संभूनाथ सभागार में प्रमुख कार्यक्रम का संचालन हुआ जिसमें राज्यपाल के हाथों 57 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक और 82 पीएचडी की उपाधियों से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही देश की दो महान हस्तियों को डिलीट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया, जिसमें थल सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी को प्रबंध संकाय व कटक उड़ीसा के प्रोफेसर अचुत्य सामंत को समाज विज्ञान संकाय में मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर अचुत्य सामंत उपस्थित रहे, जबकि थल सेना प्रमुख किसी कारण वस दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो सके। बता दें कि सेना के सर्वोच्च पद को गौरवान्वित कर रहे थल सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी रीवा के निवासी है।
APSU के 12 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल मंगू भाई पटेल
अयोजित दीक्षांत समरोह में शामिल हुए मध्यप्रदेश के राज्य पाल मंगू भाई पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की सफेद शेरों की भूमि रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। राज्यपाल ने आगे कहा कि विंध्य प्रदेश के तत्कालीन प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का इस अवसर पर मैं पूर्ण स्मरण करता हूं। आयोजित समारोह में शिक्षित होने वाले विद्यार्थी और पदक विजेता तथा उनके गुरुजनों व माता-पिता को इस अविश्वमरणिय पल को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।
राज्यपाल ने किया तक्षशिला नालंद विश्वविद्यालय का जिक्र
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने आगे कहा कि यह जानकर खुशी हुई की विश्वविद्यालय विंध्य क्षेत्र के 9 जिलों से लगभग 240 महाविद्यालयो के हजारों छात्रों में उच्च शिक्षा की अलख जगा रहा है। मेरा मानना हेयर की शिक्षा व्यक्ति को अंधकार से ज्ञान की प्रकाश की ओर अग्रसर करने की सतत प्रक्रिया है। विश्वविद्यालय द्वारा तैयार जीवन मूल्यो से संस्कारित कर परिवार समाज और राष्ट्र सेवा के लिए प्रतिबद्ध भावी पीढ़ी को राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर दीक्षांत समारोह है राज्यपाल ने आगे कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चे अभि न्यूजीलैंड और अमेरिका जा रहे है, लेकिन एक समय था कि देश का तक्षशिला नालंदा जैसी विद्यापीठ में बाहर से बच्चें पढ़ाई के लिए आते थे।
समरोह के उपरांत राज्यपाल ने बनारस के लिए भरी उड़ान
बता दें कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित 12वें दीक्षांत समझ में शामिल होने के बाद श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए तत्पश्चात वह रीवा के हवाई अड्डे से विशेष वायुयान से बनारस के लिए रवाना हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।