सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   The education system at Rewa's PK School has once again been shamed

Rewa News: रीवा के स्कूल में नौवीं की छात्रा से छेड़खानी, मामले को दबाने में जुटे प्राचार्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2026 09:02 PM IST
The education system at Rewa's PK School has once again been shamed

शहर के प्रतिष्ठित माने जाने वाले पीके स्कूल में एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। विद्यालय में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत एक मासूम छात्रा से कथित रूप से छेड़खानी की गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन, विशेषकर प्राचार्य, मामले को दबाने में जुटे नजर आए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लगभग 40 से 42 वर्ष का बताया जा रहा है, जो बीते करीब तीन महीनों से छात्रा का पीछा कर रहा था। घटना उस समय सामने आई जब आरोपी विद्यालय परिसर के आसपास छात्रा से छेड़खानी कर रहा था। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हालांकि कुछ देर बाद जब वह बाइक लेने वापस लौटा, तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें-  स्कूलों के बाहर 'इत्र की शीशी' वाले की दहशत, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन भी विद्यालय पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय प्राचार्य वरुणेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय की “गरिमा” का हवाला देते हुए मामले को पुलिस तक न पहुंचाने का दबाव बनाया। यहां तक कहा गया कि शिकायत करने से छात्रा की बदनामी होगी, जबकि परिजन लगातार न्याय और कानूनी कार्रवाई की मांग करते रहे।

छात्रा ने बताया कि आरोपी स्वयं को पहले 112 वाहन में तैनात बताता था और अब निजी वाहन चलाने की बात कहता है। वहीं आरोपी ने आरोपों से इनकार करते हुए छेड़खानी की घटना से साफ इंकार किया है। यह पहला मामला नहीं है जब पीके स्कूल विवादों में आया हो। करीब तीन माह पूर्व भी विद्यालय के ही एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ अश्लीलता के गंभीर आरोप लगे थे। उस समय भी विद्यालय की साख बचाने के प्रयास में प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की थी, जिसके चलते आरोपी शिक्षक ने कार्रवाई के डर से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Uttarkashi: अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, क्या बोले समिति के प्रवक्ता?

30 Jan 2026

धर्मशाला: शहीदी दिवस पर जिले भर में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

30 Jan 2026

नाहन: कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने याद किए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

30 Jan 2026

Sirmour: नाहन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदी दिवस मनाया

30 Jan 2026

श्मशान का रास्ता न मिलने पर सड़क पर दाह संस्कार करने का मामला: DM-एसपी ने किया मौका मुआयना, जांच समिति गठित

30 Jan 2026
विज्ञापन

पठानकोट के शहरी इलाके में जंगली जीव गीदड़ की मौत

30 Jan 2026

कानपुर: कैसी स्वच्छता? चकेरी में लगा गंदगी का अंबार, कूड़ा उठवाने की सुध नहीं ले रहे जिम्मेदार

30 Jan 2026
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी में बदहाली के आंसू रो रहा कर्मचारी नगर, चोक नालियों ने बढ़ाईं मुश्किलें

30 Jan 2026

कानपुर: कबरई रोड पर फटी पाइपलाइन, चार दिनों से सप्लाई ठप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

30 Jan 2026

लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने नहरी पानी परियोजना के बारे में दी जानकारी

30 Jan 2026

अपनी मांगों को लेकर अंबेडकरनगर में आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

30 Jan 2026

बनारस लिट फेस्टिवल... पुस्तक का विमोचन किया गया

30 Jan 2026

कमांडो काजल मर्डर केस: पेपर लीक से जुड़ा पति अंकुर, राजफाश के डर से हत्या का शक

30 Jan 2026

मंडी: युवाओं ने रैली निकालकर दिया मेरा भारत-मेरा वोट का संदेश

30 Jan 2026

Ajmer News: दरगाह क्षेत्र में दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बना कारण, त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

30 Jan 2026

नोएडा के सेक्टर 73 में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला, एसीपी राकेश प्रताप ने बच्चों को सिखाए कानून के पाठ

30 Jan 2026

Una: यूजीसी नियमों को निरस्त करने की उठाई मांग, 2 फरवरी को आक्रोश रैली

30 Jan 2026

बिलासपुर: डोल गांव में गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर निकाली भव्य शोभायात्रा

30 Jan 2026

गुरुग्राम में आवारा कुत्तों का आतंक, डिलीवरी बॉय और महिला पर किया हमला

30 Jan 2026

सूरजकुंड मेले में आवारा कुत्तों का जमावड़ा, निगम कर्मचारियों ने छोटे पिल्ले कान पकड़कर उठाए

30 Jan 2026

Jhabua News: चरित्र शंका ने उजाड़ा रिश्ता, पत्नी ने पगड़ी से ही घोंट दिया पति का गला, गिरफ्तार

30 Jan 2026

Darbhanga: मिथिला में कथावाचक श्रवण दास के खिलाफ पोक्सो एक्ट हुआ केस दर्ज, जानें पूरा मामला।

30 Jan 2026

Amritsar: सीमा पार तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार, 43 किलो हेरोइन बरामद!

30 Jan 2026

'पुलिस आपके द्वार' कार्यक्रम...अगस्त्यमुनि पुलिस ने छात्राओं से किया संवाद

30 Jan 2026

Jagat Singh Negi: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बोले राजस्व मंत्री जगत सिंह

30 Jan 2026

रायबरेली में चकबंदी का विरोध, ग्रामीण बोले- जमीन हड़पने की साजिश

30 Jan 2026

गाजियाबाद में टला नोएडा जैसा हादसा: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नाले में गिरी कार

30 Jan 2026

Shahjahanpur Case: भांजे के लिए पागल मामी...कर दी पति की हत्या

30 Jan 2026

Video: राजकीय बालिका इंटर कालेज में फॉर्म 6 व नोटिस प्राप्त लोगो का फॉर्म भरवाते बीएलओ

30 Jan 2026

Video: सहकारी चीनी मिल संघ के दफ्तर पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बोले- हमें महंगाई भत्ता नहीं मिला

30 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed