Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Police arrested 9 people for online betting: Used to offer betting in the name of Lotus Gaming App.
{"_id":"66effc09f5b5bd41070d1697","slug":"police-arrested-9-people-for-online-betting-used-to-offer-betting-in-the-name-of-lotus-gaming-app-sagar-news-c-1-1-noi1338-2134159-2024-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 9 लोग पुलिस गिरफ्त में, लोटस गेमिंग एप के नाम से खिलाते थे सट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 9 लोग पुलिस गिरफ्त में, लोटस गेमिंग एप के नाम से खिलाते थे सट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 05:08 PM IST
ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले लोगों पर सागर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 युवकों को रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। इनमें से 7 युवक छत्तीसगढ़ से हैं और 2 सागर के निवासी हैं। कार्रवाई में आरोपियों के पास से 3 लैपटॉप, लगभग 21 मोबाइल, 50 से ज्यादा सिमें मिली हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सागर में ऑनलाइन सट्टा एप चलाने वालों पर पुलिस ने बीते दिन बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शनिचरी क्षेत्र में एक रूम से 9 युवकों को ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सामग्री के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां लोटस गेमिंग एप के नाम से सट्टा खिलाने वाले 9 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 लैपटॉप, लगभग 21 मोबाइल, 50 से ज्यादा सिमें मिली हैं। बता दें कि पकड़े गए आरोपियों में से 7 युवक छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं वहीं 2 युवक सागर के हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।