{"_id":"66eeefab24d45cc9d000f51e","slug":"video-brasha-ma-gara-gaya-makana-khata-ma-pana-bharana-sa-brabtha-ha-gaii-fasal-sathama-sa-kasana-ka-mata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बारिश में गिर गया मकान... खेत में पानी भरने से बर्बाद हो गई फसल, सदमे से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बारिश में गिर गया मकान... खेत में पानी भरने से बर्बाद हो गई फसल, सदमे से किसान की मौत
उत्तर प्रदेश के एटा में बरसात में युवक का घर गिर गया। अब खेत में पानी भर गया। मिर्च, धान और बाजरा की फसल को नुकसान हुआ। शनिवार को खेत पर ही बलवीर की मौत हो गई। परिजन का कहना है कि सदमे से उनकी जान गई है।
मामला जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव गहला का है। गांव निवासी रोहित ने बताया कि 18 सितंबर को हुई बरसात में मकान गिर गया था। इससे पिता बलवीर सिंह (70) काफी परेशान चल रहे थे। शनिवार को वह खेत पर फसल देखने गए। मुझे आसपास के किसानों ने बताया कि वहां पानी भरा देखकर पिता घबरा गए। मिर्च, धान व अन्य फसलों में नुकसान को देख जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। जानकारी मिलने पर हम लोग खेत पर भागते हुए पहुंचे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।