{"_id":"66ee835bee4e5ccbb60152c8","slug":"video-sathagathha-halta-ma-majathara-ka-mata-hataya-ka-kasa-ma-namajatha-tha-mataka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, हत्या के केस में नामजद था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, हत्या के केस में नामजद था मृतक
रामकोट के ननसोहा में शनिवार को एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनकी अपने बेटे से कहासुनी होे गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सीओ सिटी अमन सिंह के मुताबिक ननसोहा निवासी खेमकरण कश्यप (55) मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को अपने बेटे से उनका मामूली बात पर विवाद हो गया था। शुक्रवार को उनकी तबियत बिगड़ी तो परिजनों ने खेमकरण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को खेमकरण की मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। परिजनों की तहरीर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पिसावां में दर्ज था हत्या का केस
थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि मृतक शराब का अधिक पीते थे। उन पर पिसावां थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज था। मामले की सुनवाई भी जारी थी। पुत्र गोली भी अधिक शराब पीने के आदी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।