{"_id":"66eea24f9c4d797a5d0eefe7","slug":"video-cleanliness-campaign-of-players-in-sonbhadra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में खिलाड़यों का स्वच्छता अभियान,वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग तक सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में खिलाड़यों का स्वच्छता अभियान,वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग तक सफाई की
खिलाड़ियों ने सोनभद्र के स्वच्छता अभियान चलाकर संदेश दिया। जो खिलाड़ी खेल के मैदान में प्रदर्शन करते दिखते थे वो जब सड़क पर अभियान चलाते दिखे तो हर कोई प्रेरित हुआ।इनके साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
भाजपा नेता मनोज सोनकर के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने तियरा स्टेडियम से वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग तक सफाई की। झाड़ू लगाया और कचरा एकत्रित कर उसे डस्टबिन में डाला। स्वच्छ भारत-स्वस्थ और सुंदर भारत के नारे लगाए। मनोज सोनकर ने ग्रामीणों को बताया कि गंदगी तमाम बीमारियों का कारण है। हमें अपने आसपास का माहौल साफ-सुथरा रखना चाहिए। स्वच्छता अपनाने से हम खुद भी बीमारियों से बच सकते हैं और दूसरों को भी स्वस्थ रखने में मददगार बन सकते हैं। स्वच्छता का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। अभियान में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल सहित अन्य खेलों के खिलाड़ी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।