Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
VIDEO : गांव पहुंचा ITBP जवान का पार्थिव शरीर... बिलख पड़ा पूरा गांव, मौत के कारण से संतुष्ट नहीं घरवाले
{"_id":"66ef059896eec55c4505a677","slug":"video-gava-pahaca-itbp-javana-ka-parathava-sharara-blkha-paugdha-para-gava-mata-ka-karanae-sa-satashhata-naha-gharaval","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गांव पहुंचा ITBP जवान का पार्थिव शरीर... बिलख पड़ा पूरा गांव, मौत के कारण से संतुष्ट नहीं घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गांव पहुंचा ITBP जवान का पार्थिव शरीर... बिलख पड़ा पूरा गांव, मौत के कारण से संतुष्ट नहीं घरवाले
उत्तर प्रदेश के आगरा का बेटा आईटीबीपी में तैनात था। ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। शनिवार की रात पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो घरवाले बिलख पड़े। खबर फैलने पर गांव सहित आसपास के गांवों के लोग भी पहुंच गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र के विद्योली का है। गांव के रहने वाले मानवेंद्र शर्मा उर्फ मोनू आईटीबीपी में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती डिब्रूगढ़, असम में थी। ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। शनिवार शाम को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। परिवारीजन ने मौत का कारण जानने के लिए साथ आए आईटीबीपी के अधिकारियों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की। आईटीबीपी अधिकारियों ने उनको कुछ कागज दिखाएं। इसमें दर्शाया गया है कि मानवेंद्र 16 ,17 तारीख को ट्रेन में सफर कर रहे थे। इस दौरान खाने से उनको फूड प्वाइजनिंग हुई है। इसके बाद उनका उपचार कराया गया।
हालत बिगड़ने पर इनको दूसरे अस्पताल में 5 बजे शाम आईसीयू में एडमिट कराया गया। वहां 7 बजे लगभग उनका निधन हो गया। एसीपी इमरान अहमद और आईटीबीपी अधिकारी परिजनों को समझने के प्रयास कर रहे हैं। अभी तक शव अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाने दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।