{"_id":"66eea81b6385ddb3ac04d770","slug":"video-protest-by-cooks-in-sonbhadra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में रसोइयों का प्रदर्शन,मासिक पेंशन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी,सीएम को भेजा पांच सूत्रीय ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में रसोइयों का प्रदर्शन,मासिक पेंशन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी,सीएम को भेजा पांच सूत्रीय ज्ञापन
माध्यमिक भारतीय रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में रसोइयां दूसरे दिन भी धरने पर डटी रहीं। 65 वर्ष की सेवा और सेवा पूरी होने पर दस हजार रुपये की मासिक पेंशन की मांग करते हुए रसोइयों ने नारेबाजी की। दो हजार के मानदेय को अपर्याप्त बताते हुए 21 हजार रुपये देने की मांग की। पांच सूत्री ज्ञापन सीएम को प्रेषित किया।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने वाली रसोइयां ही चार माह से बकाया मानदेय न मिलने से भुखमरी की कगार पर पहुंचती जा रही हैं। परिवार का भरण पोषण मुश्किल होता जा रहा है चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने समय रहते इन मांगों को पूरा नहीं किया तो संगठन आगे उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।