सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   unique case of triple talaq, husband sent a divorce letter to his wife by post

Khandwa: शौहर ने बीवी को डाक से भेजा तलाक लिखा खत, इससे पहले भी तलाक देकर कर चुके हैं निकाह, जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 08:23 AM IST
unique case of triple talaq, husband sent a divorce letter to his wife by post
मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में तीन तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें प्रदेश के बड़वानी नगर के एक युवक ने खंडवा में अपने मायके में रह रही पत्नी को डाक के जरिए तीन तलाक लिखा पत्र भेजा। पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत की। खंडवा पुलिस ने इस मामले में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति का कहना है कि उसने तीन महीने तक लगातार तीन पत्र भेजकर तलाक की कानूनी प्रक्रिया का पालन किया है, जबकि उसकी पत्नी इस प्रक्रिया से सहमत नहीं है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

बड़वानी नगर के मौलाना आजाद मार्ग पर रहने वाले युवक वसीम तिगाले ने खंडवा स्थित अपने मायके में रह रही पत्नी को डाक के जरिए तीन तलाक लिखा पत्र भेजा। इसके बाद उसकी पत्नी ने खंडवा के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि इस दंपति की शादी के कुछ समय बाद से ही उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, जिसके चलते दोनों के बीच बार-बार झगड़े होते थे और कुछ समय बाद तलाक हो गया था। हालांकि, आपसी समझौते के बाद दोनों ने दोबारा निकाह कर साथ रहने का फैसला किया, लेकिन कुछ समय बाद फिर से विवाद हो गया। जिसके बाद से महिला करीब दो साल से अपने मायके में ही रह रही है। इसी बीच महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर अपने पति पर आरोप लगाया कि तीन महीने में तीन पत्र भेजकर उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। पति ने उसे तीन तलाक देकर प्रताड़ित किया है और अब उसे पत्नी मानने से इनकार कर दिया है। महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, महिला के पति वसीम ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि उसने एक साथ तीन बार तलाक बोलकर (तलाक ए-बिद्दत) तलाक नहीं दिया है, जो गैर कानूनी है। बल्कि उसने नियमानुसार मुस्लिम लॉ के हिसाब से तलाक ए-हसन की प्रक्रिया के तहत तीन महीने में डाक के जरिए एक-एक कर तीन पत्र भेजकर तलाक दिया है। उसने कहा कि वह 2019 से ही अपनी पत्नी से परेशान है और उसकी पत्नी उससे पैसे की मांग कर रही थी। जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसकी पत्नी उसे झूठे केस में फंसा रही है।

इधर, खंडवा कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति ने डाक के जरिए उसे तीन तलाक का नोटिस भेजा है। पहले भी, 2015 में इनकी शादी हुई थी और शादी के बाद पति ने तलाक दे दिया था, जिसके बाद महिला ने बड़वानी थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। बाद में आपसी समझौते के बाद दोनों ने दोबारा निकाह किया था। अब फिर से उसके पति ने तलाक का कागज भेज दिया है। इस मामले में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला का मायका खंडवा में है और पति बड़वानी का रहने वाला है। मामले की जांच जारी है।
 
 तीन तलाक मामले की जानकारी देते कोतवाली टीआई अशोक सिंह
मामले की जानकारी देते कोतवाली टीआई अशोक सिंह- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : सहारनपुर में दो पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस पर भी फायरिंग, चाकू से किया हमला, दो दरोगा व सिपाही घायल

22 Sep 2024

VIDEO : झज्जर में संजय सिंह बोले- भाजपा के सिर पर सत्ता का भूत, झाडू़ मार-मार उतार देना

VIDEO : सहारनपुर में महिला अस्पताल की छत से गिरकर सफाई कर्मी की मौत, सुरक्षा पर भी उठे रहे सवाल

22 Sep 2024

VIDEO : सहारनपुर पुलिस लाइन में पक्षों के बीच मारपीट, ईंट भी फेंकी, महिला थाने आए थे ससुराल व मायके पक्ष के लोग

22 Sep 2024

VIDEO : सिरसा के गांव चकेरिया में किसानों ने किया विरोध, भाजपा प्रत्याशी का कार्यक्रम रद्द

22 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : चुनाव में बिगड़े बोल... महेंद्रगढ़ में बिप्लब बोले- राव दागी, राव का पलटवार- उनको हार नजर आ रही

VIDEO : मीट द अचीवर्स कार्यक्रम में संबोधित करते अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी

22 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : मीट द अचीवर्स कार्यक्रम में राहत आयुक्त ने युवाओं से किया संवाद

21 Sep 2024

VIDEO : गांव पहुंचा ITBP जवान का पार्थिव शरीर... बिलख पड़ा पूरा गांव, मौत के कारण से संतुष्ट नहीं घरवाले

21 Sep 2024

VIDEO : गांव पहुंचा आईटीबीपी जवान का पार्थिव शरीर... बिलख पड़ा पूरा गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब

21 Sep 2024

VIDEO : पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर का बाजार में निकाला जुलूस, अपराध न करने की खिलवाई कसम

21 Sep 2024

VIDEO : फर्जीवाड़ा कर पाई बैंक की नौकरी, ज्वाइन करने पहुंचे युवक को बीओआई प्रबंधन ने पकड़ा

21 Sep 2024

VIDEO : अलीगढ़ में मेवाती नगला के जंगल में जंगली जानवर ने किसान पर किया हमला, घायल, भेड़िये का शोर

21 Sep 2024

Sirohi News: कृष्णावती नदी में खनन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, रास्ता रोक कर खाली करवाए ट्रक-ट्रैक्टर

21 Sep 2024

VIDEO : कानपुर देहात में गद्दा फैक्टरी में लगी आग से छह मजदूरों की चली गई जान

21 Sep 2024

VIDEO : दशलक्षण पर्युषण पर्व के समापन पर निकाली गई भगवान पार्श्वनाथ जी की रथ यात्रा

21 Sep 2024

VIDEO : बारिश में गिर गया मकान... खेत में पानी भरने से बर्बाद हो गई फसल, सदमे से किसान की मौत

21 Sep 2024

VIDEO : चार दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

21 Sep 2024

VIDEO : धर्मांतरण पर हिंदूवादियों ने किया हंगामा; ताइवानी नागरिक से पूछताछ जारी

21 Sep 2024

VIDEO : कैथल में जेपी के बुजुर्ग को पैर मारने के वायरल वीडियो पर बुजुर्ग आए सामने, बोले- ऐसी कोई बात नहीं

21 Sep 2024

VIDEO : साक्षी महाराज बोले- 1990 में कश्मीर को खाली करने वालों की जुबान बंद कर दी

21 Sep 2024

VIDEO : वाराणसी शिवपुर में रामलीला का मंचन, अहिल्या तरण श्री गंगा जी का दर्शन जनकपुर विश्राम,भक्तों की भीड़ उमड़ी

21 Sep 2024

VIDEO : फतेहाबाद में डेरा बेगमपुरा धाम में वकील साहिब की श्रद्धांजलि सभा को लेकर विवाद, पुलिस ने रोका, बाहर किया सत्संग

21 Sep 2024

VIDEO : सोनीपत में बड़े-बुजुर्गों की टोलियों में दिनभर बन रहे जीत-हार के समीकरण

21 Sep 2024

VIDEO : अचानक सोनभद्र पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

21 Sep 2024

VIDEO : टीबी मरीजों की खोज के लिए डॉक्टरों ने की स्क्रीनिंग

21 Sep 2024

VIDEO : बीआरडी में मरीज की मौत- हंगामा, सुरक्षा गार्डों ने तीमारदारों पर बरसाई लाठियां- वीडियो वायरल

21 Sep 2024

VIDEO : विधायक विवेक शर्मा बोले- लठियाणी में बने मत्स्य विभाग रेस्ट हाउस के निर्माण कार्य की होगी जांच

21 Sep 2024

VIDEO : रायपुर मैदान स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर एक दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित

21 Sep 2024

VIDEO : सतपाल सत्ती बोले- विदेशी ताकतों के हाथ में खेल रहे राहुल गांधी

21 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed