{"_id":"66ef2081a92a182e5b0fe343","slug":"video-fight-between-parties-in-saharanpur-police-line","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सहारनपुर पुलिस लाइन में पक्षों के बीच मारपीट, ईंट भी फेंकी, महिला थाने आए थे ससुराल व मायके पक्ष के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सहारनपुर पुलिस लाइन में पक्षों के बीच मारपीट, ईंट भी फेंकी, महिला थाने आए थे ससुराल व मायके पक्ष के लोग
डिंपल सिरोही
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:07 AM IST
सहारनपुर पुलिस लाइन में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर लात-घूंसे चले। साथ ही ईंट भी फेंकी गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने लोगों को बामुश्किल छुड़ाया। दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
दरअसल, शनिवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में पति आकिल और तस्लीम को काउसिलिंग के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से थप्पड़बाजी, लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट में एक बुजुर्ग महिला को भी चोट आई। तभी पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाना सदर बाजार ले गए। पुलिस ने बताया कि गांव पडौली की रहने वाली तस्लीम ने अपने पति आकिल पर दहेज उत्पीड़न को लेकर तहरीर दी थी।
उधर, महिला थाना प्रभारी बबीता तोमर का कहना है कि दोनों ही पक्षों की शनिवार को कोई तारीख नहीं थी। दोनों को 20 सितंबर को बुलाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।