{"_id":"66eec6b4b051b6b30b099716","slug":"video-eblsa-sagha-ka-paratanathha-madal-sa-mal-savasathaya-matara-brajasha-pathaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एंबुलेंस संघ के प्रतिनिधि मंडल से मिले स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एंबुलेंस संघ के प्रतिनिधि मंडल से मिले स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक
अनैतिक रूप से बर्खास्त डायल 108 102 एंबुलेंस का कर्मचारी संघ शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 7 दिन के भीतर सेवा प्रदाता कंपनी एवं कर्मचारी संघ से सरकार वार्ता कराकर समस्याओं का निस्तारण करेगी।
आपको बता दें कि ये वही एंबुलेंस कर्मचारी हैं जो 2021 में एक धरने के दौरान एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस ने एक साथ कई हजार लोगों को बर्खास्त कर दिया था। ये कर्मचारी शुक्रवार को 10 दिवसीय न्याय यात्रा इटवा से चलकर लखनऊ स्वास्थ्य मंत्री के आवास पहुंचे थे।शुक्रवार को प्रशासन ने इनको पुलिस वाहन से उठाकर इको गार्डन डाल दिया था।
आज पुनः ये सभी कर्मचारी बृजेश पाठक के आवास पर पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री से एंबुलेंस संघ का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुलाकात किया। स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा यह आश्वासन दिया गया है एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस से बात करके समस्याओं को निपटाया जाएगा और जो अन्य आरोप कम्पनी पर लगे हैं उसकी विधिवत जांच की जाएगी। एंबुलेंस संघ की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय, शरद यादव, सुशील पांडेय, सलिल अवस्थी, राघवेंद्र तिवारी ने मुलाकात की तथा कर्मचारियों का एक बड़ा समूह प्रदेश के लगभग सभी जिलों से आया हुआ था। प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो संघ पुनः कर्मचारी हित में आवाज उठाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।