Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News: Students of Vedic Girls School displayed models and explained the inventions of science
{"_id":"66eec69e5a5c125e4007129b","slug":"science-fair-organized-in-abu-road-girl-students-displayed-32-models-and-told-about-scientific-inventions-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2130876-2024-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: वैदिक कन्या विद्यालय में विज्ञान मेला, छात्राओं ने मॉडल प्रदर्शित कर बताए विज्ञान के आविष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: वैदिक कन्या विद्यालय में विज्ञान मेला, छात्राओं ने मॉडल प्रदर्शित कर बताए विज्ञान के आविष्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 07:03 PM IST
वैदिक कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं द्वारा 32 मॉडल प्रदर्शित कर विज्ञान के आविष्कार बताए गए। इस दौरान आबूरोड आर्य समाज प्रधान मोतीलाल आर्य द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी में आर्य समाज प्रधान मोतीलाल आर्य ने कहा कि इस प्रदर्शनी से विज्ञान के अविष्कारों का पता चला है। जीवन में इसका सदुपयोग करने करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य सुमन शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में ऑर्गेनिक फार्मिंग, प्लांट सेल, सोलर सिस्टम, लेजर लाइट होम सिक्योरिटी, सोलर एक्लिप्स, ग्रीनहाउस पार्क, त्रिकोणमिति पार्क, मॉडर्न सोसायटी, न्यूटन'स लो, बेनिफिट्स ऑफ़ हवन, रेस्पिरेटरी सिस्टम, वाटर सप्लाई बाय सोलर प्लांट, वर्टिकल क्रॉपिंग, लावा लैंप मॉडल, ग्लोबल वार्मिंग एंड ग्रीनहाउस इफेक्ट, डे नाइट मॉडल, ड्रिप तंत्र, घर की सुरक्षा आदि प्रतिरूपों की प्रस्तुति दी । प्रदर्शनी निर्णायक दल में शांतिभाई पटेल, दर्शन शर्मा, दशरथ, अध्यापिका निर्मला, प्रेरणा गोयल, पदमा, दिव्या, ललिता विजयवर्गीय एवं दिशा सम्मिलित रहे। इस अवसर पर गोविंदराम सोनी, जयंतीलाल सोनी, प्रकाश आर्य, विद्यालय की छात्राएं एवं अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इससे पूर्व छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ हुआ।
ये रहे परिणाम
सीनियर सेक्शन में
फर्स्ट - भावना, नम्रता, रोजी 11th साइंस lungs वर्किंग मॉडल
सेकंड - अंजलि, अंकिता, ऋतू रितिका,12th साइंस, लेजर लाइट होम सिक्योरिटी मॉडल
थर्ड- पूजा, सोनम, पूर्णा, 12th साइंस ऑर्गेनिक फार्मिंग
जूनियर सेक्शन में
फर्स्ट - प्रतिभा ,लक्षिता 10th A केमिस्ट्री और फिजिक्स एक्सपेरिमेंट
सेकंड- ट्विंकल, वंशिका, डिंपल, अक्षरा 9th, इलेक्ट्रिसिटी जेनरेटेड बाय वेस्ट मटेरियल
थर्ड- प्रिया और मिताली 10th A होलोग्राम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।