{"_id":"66ef109df4c0b74dc50f76d9","slug":"video-mata-tha-acavara-karayakarama-ma-rahata-aayakata-na-yavao-sa-kaya-savatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मीट द अचीवर्स कार्यक्रम में राहत आयुक्त ने युवाओं से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मीट द अचीवर्स कार्यक्रम में राहत आयुक्त ने युवाओं से किया संवाद
उत्तर प्रदेश के आगरा में सेंटर फॉर एम्बिशन और अमर उजाला के सहयोग से मीट द अचीवर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूरसदन प्रेक्षाग्रह में हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने युवाओं से सीधा संवाद किया। राहुल, इंद्रा, अरमान, ललित, किरण राजपूत, ज्योति सोनी, रामलखन सिंह आदि ने सवाल किए। जिनका उन्होंने क्रम से जवाब दिया। अशरफ जहांगीर ने जीएस ओलंपियाड में पहला स्थान प्राप्त किया। इन्हें 51 हजार रुपये का चेक, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर सेंट जोंस कॉलेज दयालबाग निवासी अंशुल कुमार को 21 हजार रुपये का चेक, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। तीसरे स्थान पर दयालबाग के गर्वित रहे। उन्हें 11 हजार रुपये का चेक, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। ये तीनों ही युवा भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के प्रति रुझान केवल युवाओं नहीं बल्कि इंटर, हाईस्कूल करने वाले छात्रों में भी है। कई अभिभावक अपने बच्चों के साथ कार्यशाला में शामिल हुए। अभिभावक सुशील शर्मा, राम लखन सिंह अपने बच्चों को लेकर सूरसदन पहुंचे थे। इनका मानना है कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए अभिभावकों को खुद भी जागरूक रहना होगा। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।