Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar Youth Congress burns effigies ministers clashes between police Congressmen chased away with water cannon
{"_id":"66eaf9979626ec3bd00a5c7a","slug":"sagar-youth-congress-burnt-effigies-of-ministers-clash-between-police-and-congressmen-protestors-chased-away-with-water-cannon-sagar-news-c-1-1-noi1338-2121524-2024-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: युवा कांग्रेस ने जलाए मंत्रियों के पुतले, पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प, वाटर कैनन से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: युवा कांग्रेस ने जलाए मंत्रियों के पुतले, पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प, वाटर कैनन से खदेड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 18 Sep 2024 10:46 PM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर केंद्र तथा राज्य सरकार के मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणियों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर जगह-जगह कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के आह्वान पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिटटू और उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री रघुराज सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी के विरोध में सागर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजीनियर राहुल चौबे एवं शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में दोनों मंत्रियों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन हुआ।
इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच पुतले की खींचतान को लेकर झड़प हुई। पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया, लेकिन इसी बीच वह पुतला जलाने में सफल रहे। भाजपा मोदी सरकार एवं केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिटटू, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री रघुराज के खिलाफ भगवानगंज चौराहे पर पुतला जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सेवा दल के ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव झुलस गए। युवा कांग्रेस जिला महासचिव सहजाद निहारिया एवं दीपक कुर्मी पुतला जलाने के दौरान पुलिस से हुई झड़प में चोटिल हो गए। जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं उनके मंत्री दिमागी संतुलन खो चुके हैं, जो देश में नफरत फैला रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।