बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Six Booked for Ransacking Sagar Liquor Shop and Assaulting Staff Over Free Alcohol

Sagar News: मुफ्त शराब न देने पर सेल्समैन को लाठियों से पीटा, दुकान में की तोड़फोड़; गब्बर सिंह समेत छह पर FIR

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 02:47 PM IST
Six Booked for Ransacking Sagar Liquor Shop and Assaulting Staff Over Free Alcohol
सागर के गौरझामर थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शराब दुकान में घुसकर कुछ दबंगों ने न केवल जमकर उत्पाद मचाया, बल्कि दुकान के कर्मचारियों पर लाठियों और ईंटों से जानलेवा हमला भी कर दिया। विवाद की वजह सिर्फ इतनी थी कि कर्मचारियों ने दबंगों को मुफ्त (फ्री) में शराब देने से मना कर दिया था। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने मुख्य आरोपी गब्बर सिंह केसली समेत 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

काउंटर पर आकर बोला- 'मैं गब्बर सिंह हूं, फ्री में दो शराब की बोतलें'
गौरझामर पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में शराब दुकान के कर्मचारी संदीप यादव ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने साथी कर्मचारी कृष्णा राय के साथ दुकान के अंदर रोजाना की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान काउंटर पर एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा।

युवक ने रौब झाड़ते हुए कहा, मैं केसली का रहने वाला गब्बर सिंह हूं, मुझे दो बोतल शराब मुफ्त में दो। जब संदीप और कृष्णा ने बिना पैसों के शराब देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी गब्बर सिंह आगबबूला हो गया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा।

साथियों को बुलाकर अंदर घुसा, बाइक और कुर्सियां भी तोड़ीं
गाली-गलौज करने के बाद आरोपी ने अपने तीन-चार अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपी हाथों में डंडे और ईंट लेकर शराब दुकान के अंदर जबरन घुस गए। आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों को घेरकर लात-घूंसों और लाठियों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

दबंगों का मन इतने से भी नहीं भरा, तो उन्होंने दुकान के अंदर रखी शराब की बोतलें तोड़ दीं। काउंटर, कुर्सियां और टेबल भी क्षतिग्रस्त कर दिए। दुकान के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल पर भी लाठियां बरसाईं। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि  अगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो तुम्हारे मालिक मनीष लोधी को गोली मार देंगे।

सीसीटीवी में कैद हुई लाइव वारदात आरोपियों पर केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने संदीप यादव की शिकायत पर मुख्य आरोपी गब्बर सिंह केसली और उसके 5 अन्य साथियों के खिलाफ विधि जन्य  धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- MP Cabinet: मोहन सरकार का बड़ा फेरबदल, लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी

पुलिस का बयान
मामले में देवरी अनुविभाग के एसडीओपी पुलिस अरुण उइके ने कहा कि गौरझामर में शराब दुकान के कर्मचारियों के साथ लाठियों और लात-घूंसों से मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए हैं, जिसके आधार पर मामले की बारिकी से जांच की जा रही है। विवाद की मुख्य वजह क्या थी और यह कैसे शुरू हुआ, इसे लेकर शराब दुकान के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जगदलपुर: तीरथगढ़ वाटरफॉल पर सैलानियों से गाली-गलौज और मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

15 Jul 2026

बुलंदशहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो गुटों में दो लोगों की हत्या

15 Jul 2026

कानपुर में एक ही परिवार के छह सदस्यों की चार साल में मौत, अब सिर्फ बुजुर्ग मां और दो बच्चे बचे अकेले

15 Jul 2026

सादाबाद में वीर गोकुला जाट के नाम पर यात्री प्रतीक्षालय की मांग, हुई नारेबाजी

15 Jul 2026

अलीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट

15 Jul 2026
विज्ञापन

सादाबाद मंडी की आढ़त में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

15 Jul 2026

Ujjain: बाबा श्री महाकाल का चंद्रमा व बिंदियों से हुआ विशेष श्रृंगार, भस्म आरती पर भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

15 Jul 2026
विज्ञापन

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय

15 Jul 2026

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

15 Jul 2026

दो बालकों के साथ कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

15 Jul 2026

गर्मी में पर्यटक और वन्य जीव दोनों की बढ़ी परेशानी

15 Jul 2026

सरैया रेलवे क्रॉसिंग के गेट बूम का तार टूटा, तीन घंटे लगा जाम

15 Jul 2026

कानपुर: शासन से आईटीम ने सीएमओ समेत अधिकारियों से की पूछताछ

15 Jul 2026

कानपुर: जाजमऊ के व्योंदी में फिर ढही दीवार, खेत हुए जलमग्न

15 Jul 2026

मेडिकल छात्रा की हात्या: आरोपी की मां बोली- गुस्से में खो बैठता था खुद पर आपा, हत्या में गया जेल

14 Jul 2026

Meerut: आईटीआई सकेत में लगाया रोजगार मेला, साक्षात्कार हुए

14 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में किया हनुमान चालीसा का पाठ, महिलाओं ने की प्रार्थना

14 Jul 2026

Meerut: फैसला आते ही भड़कीं सेंट्रल मार्केट की महिलाएं, बोली- नहीं चाहिए ऐसी सरकार

14 Jul 2026

Meerut: इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ ने किया नवकल्प-नवरूप कार्यक्रम का आयोजन

14 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में फूटा महिलाओं और व्यापारियों का गुस्सा, नौचंदी पुलिस ने किया समझाने का प्रयास

14 Jul 2026

Meerut: जैन मिलन महिला शक्ति ने म्यूजिकल तंबोला से मचाया धमाल

14 Jul 2026

Meerut: डीएवी जूनियर और एसडी सदर के बीच रोमांचक मुकाबला

14 Jul 2026

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रार: देर रात परेड मैदान पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने रोका तो हुई धक्का मुक्की

14 Jul 2026

शुक्लागंज: मरहला चौराहा मार्ग के पास कराई गई एचटी केबल की गार्डिंग, गुल रही बिजली

14 Jul 2026

किसानों को जरूरत के अनुसार नहीं मिल पा रही डीएपी व यूरिया खाद

14 Jul 2026

भीतरगांव : दावा समितियों में पर्याप्त खाद होने का, हकीकत में लटक रहे ताले, किसान परेशान

14 Jul 2026

फरीदाबाद सेक्टर 21 में सीवर समस्या से परेशान निवासी, गंदगी और दुर्गंध में रहने को मजबूर

14 Jul 2026

नोएडा: सीवर में फंसा सफाईकर्मी शिवा, पुलिस और फायर सर्विस ने किया रेस्क्यू

14 Jul 2026

महोबा: शराबी ने महिला पर पत्थर से किए तीन प्रहार, मौत

14 Jul 2026

महोबा: डंपर में फंसी बाइक 50 मीटर घिसटी, युवक की दर्दनाक मौत

14 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed