सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Sensation on Rampath Gaman Marg in Satna, truck stopped by laying a nail, looted cash, driver shot in protest

Satna News: रामपथ गमन मार्ग पर बेखौफ अपराधी, कील बिछाकर ट्रक रोककर की लूट, विरोध करने पर चालक को मारी गोली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 09:27 PM IST
Sensation on Rampath Gaman Marg in Satna, truck stopped by laying a nail, looted cash, driver shot in protest
सतना जिले के रामपथ गमन (मैहर-सतना रोड) पर कुंदहरी के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लूट और फायरिंग की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाश ने सुनियोजित तरीके से सड़क पर कील बिछाकर ट्रक को पंचर कराया, चालक से मारपीट कर नकदी लूटी और विरोध करने पर कट्टे से गोली मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मऊगंज जिले के तरहड़ गांव निवासी 26 वर्षीय मो. तस्लीम ट्रक (सीजी-07 सीजी 7990) में खाली कैरेट लोड कर चित्रकूट से बुरहानपुर की ओर जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे जब वह रामपथ गमन मार्ग स्थित कुंदहरी के पास पहुंचे, तभी ट्रक के अगले बाएं पहिए में लोहे की कील घुसने से वाहन अचानक पंचर हो गया।

चालक तस्लीम ने ट्रक सड़क किनारे रोककर पहिए में फंसी कील निकालनी शुरू की। इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात बदमाश आया और रुपए की मांग करने लगा। अचानक उसने तस्लीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी और जेब में रखे करीब तीन हजार रुपए छीन लिए।

विरोध करने पर की फायरिंग
लूट का विरोध करते हुए तस्लीम ट्रक की केबिन से लोहे की रॉड निकालकर बदमाश की ओर बढ़े। इसी दौरान आरोपी ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली तस्लीम के बाएं हाथ में कंधे के नीचे लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल अवस्था में तस्लीम ने राह से गुजर रहे बारातियों की पिकअप रुकवाई और किसी तरह सतना पहुंचे। वहां से परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा रेफर कर दिया।

ऑपरेशन के बाद भी हालत गंभीर
परिजनों के मुताबिक, रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में ऑपरेशन कर हाथ में फंसी गोली निकाल ली गई है, लेकिन उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट गैंग का भंडाफोड़: शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 आरोपी गिरफ्तार, 1.07 करोड़ का माल जब्त

साजिश की आशंका, पुलिस कर रही जांच
घायल चालक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लूट की नीयत से पहले से ही सड़क पर कील बिछाई गई थी, ताकि वाहन रुकें और बदमाश वारदात को अंजाम दे सकें। यह तरीका किसी गिरोह की संलिप्तता की ओर भी इशारा कर रहा है उचेहरा पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के ढाबों, पेट्रोल पंपों और मार्ग से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना के बाद ट्रक चालकों में भय का माहौल है और रात के समय इस मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठने लगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर दौरे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

21 Feb 2026

सोलन: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लॉन्च की टेटनस व डिप्थीरिया वैक्सीन

21 Feb 2026

नारनौल में पकड़े गए 1239, भेजे गए शेल्टर होम

घाटमपुर में दो डंपरों की भीषण भिड़ंत, टेनापुर मोड़ के पास हुआ हादसा, एक चालक की हालत नाजुक

21 Feb 2026

धनेटा: सुजीत ने बनाया विज्ञान व गणित का सर्वश्रेष्ठ मॉडल

विज्ञापन

कानपुर: सुभाष रोड पर गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता, गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर

21 Feb 2026

VIDEO: सॉफ्टवेयर से अनलॉक कर महज दो मिनट में चुराई फार्च्यूनर, पकड़ा गया हाईटेक चोर; बताया चोरी का तरीका

21 Feb 2026
विज्ञापन

ऊना के नए एसपी सचिन हिरेमठ ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा, पैदल घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

21 Feb 2026

घाटमपुर समाधान दिवस: विधायक सरोज कुरील ने पीड़ितों को दी आपदा राहत; एडीएम ने अफसरों को लगाई फटकार

21 Feb 2026

कानपुर: सुभाष रोड पर इंटरलॉकिंग बिछाकर भूले जिम्मेदार; उबड़-खाबड़ रास्ते से राहगीर परेशान

21 Feb 2026

कानपुर: कुम्हार मंडी में अन्ना जानवरों का आतंक, बीच सड़क पर जमावड़े से राहगीर बेहाल

21 Feb 2026

कानपुर: लाल बंगला में धूल का गुबार, बदहाल सड़कों से घरों में कैद हुए लोग, सांस लेना भी हुआ दूभर

21 Feb 2026

VIDEO: जन्मजात टेढ़ी और चपटी थी नाक, एसएन के चिकित्सकों ने कर दिया कमाल; चार घंटे की सर्जरी से बदली जिंदगी

21 Feb 2026

VIDEO: क्यों कमजोर होने लगी हैं बच्चों की हड्डियां? लंबाई भी नहीं बढ़ रही; चिकित्सकों ने बताई मुख्य वजह

21 Feb 2026

VIDEO: मोच आने पर न कराएं मालिश, लिगामेंट को पहुंचेगी क्षति

21 Feb 2026

भिवानी: जाटूलोहारी में किसानों के सब्र का टूटा बांध, रेलवे अंडर में जलभराव को लेकर किया प्रदर्शन

21 Feb 2026

VIDEO: एआई बताएगा हड्डी में है ट्यूमर है कि नहीं, कितने वर्षों में होगा गठिया; सर्जरी की सफलता भी करेगा तय

21 Feb 2026

महिला को पकड़ने आई फिरोजाबाद पुलिस, महिला ने स्वयं लगाई झोपड़ी में आग

21 Feb 2026

VIDEO: संस्कृत गान प्रशिक्षण कार्यशाला में शानदार प्रस्तुति

21 Feb 2026

विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों ने अलीगढ़ कलेक्ट्रेट पर दिया ज्ञापन, यह है मामला

21 Feb 2026

चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस के बीजेपी ऑफिस की ओर कूच को पुलिस ने रोका

21 Feb 2026

Video: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में रस्साकशी प्रतियोगिता, आठ टीमों ने लिया भाग

21 Feb 2026

रामपुर: माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू नवनिर्मित कोठी की प्राण-प्रतिष्ठा में उमडे़ लोग

21 Feb 2026

फगवाड़ा के वरिंदर पार्क क्षेत्र में फुटपाथ बनाने का काम शुरू

21 Feb 2026

घर बुलाकर ब्लैकमेल करने के मामले में दो महिलाओं समेत पांच पर केस दर्ज

21 Feb 2026

Alwar: रूपवास पुलिया पर ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार भिड़ंत, दुपहिया के परखच्चे उड़े; युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर

21 Feb 2026

कुल्लू महाविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत में दर्शन की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

21 Feb 2026

VIDEO: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन युवतियां और संचालक समेत सात गिरफ्तार

21 Feb 2026

विलय किए जा रहे स्कूलों में एक सीबीएसई तो दूसरा होगा एचपी बोर्ड से होगा संबद्ध

21 Feb 2026

फतेहाबाद: शहर में निकाली गई भव्य निशान यात्रा

21 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed