{"_id":"69998507f610776b2607e48f","slug":"video-seminar-on-the-role-of-philosophy-in-self-reliant-india-was-organised-at-kullu-college-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू महाविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत में दर्शन की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू महाविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत में दर्शन की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में विकसित और आत्मनिर्भर भारत में दर्शन की भूमिका विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने की। कार्यक्रम में उत्तराखंड के चमन लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने दर्शन की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि व्यक्ति अपनी हर गतिविधि में दर्शन को जीता है। उन्होंने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में दार्शनिक सोच की आवश्यकता को रेखांकित किया। संगोष्ठी के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. मही योगेश ने योगसूत्र और श्रीमद्भगवद्गीता जैसे गहन विषयों पर अपना व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान को आधुनिक भारत की प्रगति से जोड़ा। कार्यक्रम का दूसरा तकनीकी सत्र डॉ. उरसेम लता (प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय पनारसा), डॉ. दयानंद गौतम और प्रो. सोम पराकर नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस सत्र में विभिन्न विद्वानों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें मुख्य रूप से डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव, डॉ. हेमंत पॉल, डॉ. शीतल, डॉ. ठाकुर सेन, डॉ. खेम चंद, डॉ. पूजा, डॉ. ऋचा, प्रो. निशा, डॉ. मनीष, प्रो. प्रोमिला, डॉ. हरि सिंह ठाकुर और डॉ. सुमित शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।