बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Drunken youth enters school and creates a ruckus; clashes with police; video of him being beaten goes viral.

स्कूल में घुसा शराबी: बच्चों के सामने गाने गाकर किया हंगामा, पुलिस से उलझा; पिटाई का वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 04:25 PM IST
Drunken youth enters school and creates a ruckus; clashes with police; video of him being beaten goes viral.

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के दमकी टोला स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में एक युवक स्कूल परिसर में घुस गया। युवक बच्चों की कक्षा में पहुंचकर अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। इससे कक्षा में मौजूद बच्चे डर गए और शिक्षक भी परेशान हो गए। घटना का वीडियो मंगलवार सुबह सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक दोपहर करीब तीन बजे शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। इसके बाद वह सीधे बच्चों की कक्षा में घुस गया। उसने बच्चों के सामने गाने गाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि वह बार-बार ‘मैं तेरे प्यार में पागल हूं’ जैसे गीत गा रहा था। इसी दौरान उसने शिक्षक की कुर्सी को इधर-उधर घसीटा और कुछ देर बाद फर्श पर लेटकर अपना सिर पटकने लगा। युवक की हरकतों से बच्चे सहम गए। स्कूल में हंगामे की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल के बाहर खड़े होकर खिड़कियों से अंदर का घटनाक्रम देखते रहे।

ये भी पढ़ें- बैग खोला तो उड़े होश! बेतवा एक्सप्रेस में मिला 63 लाख कैश, सतना से कानपुर भेजा जा रहा था हवाला का पैसा?

शिक्षक ने डायल-112 को दी सूचना
स्थिति बिगड़ती देख स्कूल के शिक्षक ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही बुढार थाना क्षेत्र की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवक को स्कूल से बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान युवक कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से भी उलझ गया और भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिस वाहन के पास युवक को डंडे से पीटे जाने का दृश्य भी नजर आ रहा है।

बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर शराब के नशे में युवक स्कूल परिसर तक कैसे पहुंचा और कक्षा में प्रवेश कर बच्चों के सामने हंगामा करता रहा, इसे लेकर भी चर्चा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और घटना के पूरे तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सावन की त्रयोदशी पर अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रामपथ ठसाठस भरा

11 Aug 2026

भिवानी छोटी कांशी हुई शिवमय; गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक व दूध से अभिषेक

11 Aug 2026

रोहतक में सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव जयकारा

11 Aug 2026

चंडीगढ़ में सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

अंबेडकरनगर में दो घरों में लाखों के जेवरात व नकदी उठा ले गए चोर

11 Aug 2026
विज्ञापन

झगड़े के बाद डिप्टी सरपंच के पति की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

11 Aug 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में युवती की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

11 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर सीएचसी बच्चा चोरी कांड, हमीरपुर का बिजली एसडीओ गिरफ्तार

11 Aug 2026

अंतिम संस्कार में गए बुजुर्ग आमी नदी में डूबे, तलाश जारी

11 Aug 2026

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा रामविलास

11 Aug 2026

बुजुर्ग का हत्यारा युवक गिरफ्तार, पांच हजार रुपये के लिए ले ली जान

11 Aug 2026

VIDEO: आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, एक घायल बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

11 Aug 2026

नारनौल के अटेली में धूमधाम से मनाई गई शिवरात्रि, मंदिरों में गूंजे बम भोले के जयकारे

श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Aug 2026

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

11 Aug 2026

सावन शिवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, शिव भक्ति में डूबे कांवड़िये

11 Aug 2026

मोहाली में सब्जी मंडी लगने के बाद मैदान में फैली गंदगी, लोग परेशान

11 Aug 2026

चंडीगढ़ में दिखा तिब्बत का दर्द, काले कपड़ों में उतरे 200 तिब्बती

चांदनी चौक के प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि पर भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए उमड़ा जनसैलाब

11 Aug 2026

पानीपत में शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजे शिवालय

11 Aug 2026

झज्जर में कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने मंदिरों में किया भगवान शिव का जलाभिषेक, मंदिरों में लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे, शिवमय हो उठी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र

11 Aug 2026

फतेहाबाद से हर अमावस्या को सुबह 8: 15 बजे बस स्टैंड से रवाना होगी बस, 380 रुपये किराया

11 Aug 2026

कोटकपूरा में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई सावन शिवरात्रि, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मोहाली सिविल अस्पताल फेज 6 में व्यवस्था बदहाल

11 Aug 2026

लखनऊ में बड़ा भरवारा प्राइमरी स्कूल के अंदर लगा ट्रांसफार्मर, बच्चों की जान के लिए खतरा

11 Aug 2026

बहराइच में गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस कर रही जांच

11 Aug 2026

Srinagar: नागेश्वर महादेव मंदिर में सांध्यकालीन आरती में उमड़ी भीड़, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी किए दर्शन

11 Aug 2026

VIDEO: चमोली में अतिवृष्टि से तमक नाला उफानाया , नीती घाटी को जोड़ने वाला पुल बहा

11 Aug 2026

MP News: देख लो सरकार! तीन साल भी नहीं टिक पाया सात करोड़ का पुल, डिंडोरी में बारिश ने खोली निर्माण की पोल

11 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed