सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: A luxury car moving in the middle of the city suddenly caught fire, a major accident was averted.

Shahdol News: शहर की चौपाटी के पास चलती लग्जरी कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 08:10 AM IST
Shahdol: A luxury car moving in the middle of the city suddenly caught fire, a major accident was averted.
शहर के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती लग्जरी कार में अचानक आग लग गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर की चौपाटी के पास पेट्रोल पंप के सामने बीच सड़क पर हुई। कार से अचानक धुआं उठता देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका। चालक और स्थानीय लोगों की तत्परता से कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार जल गई।

घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। आग और धुएं के चलते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभालते हुए दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को रोका, जिससे किसी अन्य दुर्घटना की संभावना टल गई।

ये भी पढ़ें- वेब सीरीज की सफलता के लिए टीम के साथ एकता कपूर पहुंची महाकाल की शरण, बोलीं- आत्मा को मिली शांति

वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और पुलिस पर देरी से पहुंचने के आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि आग लगने की सूचना देने के बावजूद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जबकि कार लगातार जलती रही। स्थानीय लोगों ने ही कुछ समय तक मोर्चा संभाले रखा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से शहर के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से नवजात की मौत

08 Feb 2026

VIDEO: बस को बचाने के चक्कर में डिवाइडर फांद कर पलटा हाईवा, हाईवे पर लगा जाम

08 Feb 2026

VIDEO: ऑयल मिल कारोबारी ने खुद को मारी गोली, कार में मिली खून से लथपथ लाश; जांच में जुटी पुलिस

08 Feb 2026

Meerut: स्कॉर्पियों कार सवार दबंगों द्वारा युवक से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

08 Feb 2026

Meerut: ईंटों से भरे डंपर ने कार में मारी टक्कर, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

08 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: स्कॉर्पियों कार सवार बदमाशों ने युवक को गिरा-गिराकर लात-घुसों से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

08 Feb 2026

Saharanpur: प्रॉपर्टी के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या

08 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: मवाना थाने के बंद कमरे में दर्ज हुए महिला सिपाही के बयान, पत्रकारों को भी थाने में नहीं दिया गया प्रवेश

08 Feb 2026

Meerut: आठ घंटे में अपहृत महिला सिपाही को पुलिस ने किया बरामद, बयान हुए दर्ज

08 Feb 2026

Meerut: सेवा भारती द्वारा आयोजित मानदेय कार्यक्रम हुआ संपन्न

08 Feb 2026

Meerut: सांसद खेल महोत्सव का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

08 Feb 2026

Meerut: शीलकुंज में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन, सनातन संस्कृति को लेकर किया जागरूक

08 Feb 2026

फरीदाबाद की सौम्या भारद्वाज ने जीता स्वर्ण पदक

08 Feb 2026

जूही लाल काॅलोनी का तालाब पाट कर किए जा रहे कब्जे, जनता ही जनार्दन शिविर में लोगों ने महापौर से की शिकायत

08 Feb 2026

Raebareli: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार ने युवतियों-किशोरियों को रौंदा...चार की मौत

08 Feb 2026

कानपुर: नन्हे कलाकारों की नृत्य-संगीत प्रस्तुतियों ने यात्रियों का दिल जीता

08 Feb 2026

UP Politics: सपा ने तैयार किया 2027 विधानसभा चुनाव का प्लान, Akhilesh दादरी से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

08 Feb 2026

पनकी के एमआईजी अंजनी पार्क मंदिर में खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

08 Feb 2026

रायबरेली में हादसे में चार युवतियों की मौत... तीन घायल, डीएम-एसपी ने जाना घायलों का हाल

08 Feb 2026

सुल्तानपुर में डीजे पर चढ़कर वीडियो बना रहा था युवक, एचटी लाइन के तार से छूने से मौत; साथी झुलसा

08 Feb 2026

महाशिवरात्रि : शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू, सज रहा बाबा का भव्य दरबार

08 Feb 2026

वैक्सीन कोल्ड चेन में मशीनों में धूल जमा होने पर सीएमओ ने लगाई फटकार

08 Feb 2026

पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोद डाली, नहीं कराई मरम्मत

08 Feb 2026

कोटा बिल्डिंग हादसा: एफएसएल जांच शुरू, भवन मालिक व नॉनवेज शॉप संचालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

08 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 08 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

08 Feb 2026

महिला डॉक्टरों ने लगाए चौके-छक्के, रस्साकसी में दिखाया दमखम; मिला सम्मान

08 Feb 2026

महिला किसान अपनाने लगी हैं कृषि की नवीन वैज्ञानिक तरीके, VIDEO

08 Feb 2026

फरीदाबाद में सुहावना हुआ मौसम, तापमान में आई राहत

08 Feb 2026

दिवंगत निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

08 Feb 2026

फरीदाबाद: अभिभावक बोले, आरटीई दाखिले का नोटिफिकेशन जल्द जारी करे शिक्षा विभाग

08 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed