Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Tikamgarh News Women and Child Development Supervisor abused for checking Anganwadi watch video
{"_id":"670cec3389ec1c0dd70bd1ed","slug":"abuse-with-anganwadi-project-officer-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2213090-2024-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: आंगनबाड़ी चेक करने पर महिला बाल विकास सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: आंगनबाड़ी चेक करने पर महिला बाल विकास सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज, देखें वीडियो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2024 04:43 PM IST
Link Copied
टीकमगढ़ जिले की महिला बाल विकास की सुपरवाइजर बसंती अहिरवार ने बताया कि सरकनपुर ग्राम पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की लगातार शिकायत मिल रही थी। आंगनबाड़ी केंद्र को समय पर नहीं खोला जाता है और बच्चों को पोषण आहार नहीं दिया जा रहा है, जिसकी जांच करने के लिए वह सरकनपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। जहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन द्विवेदी आई और उनका बेटा राहुल और पति जो गाली-गलौज करने लगे कि तुम चेक करने क्यों आई हो तो वह डंडे लेकर के आए और उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना लिखित में खरगापुर पुलिस थाने और अपने विभाग की अधिकारियों को दी। स्वयं पुलिस अधीक्षक को पूरी घटना से अवगत कराया। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित के आदेश पर इस मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन द्विवेदी पति और पुत्र राहुल द्विवेदी पर शासकीय कार्य में बाधा गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल करने का मामला खरगापुर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
नहीं उठाया पूरक पोषण आहार
महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक बसंती अहिरवार ने बताया कि सितंबर माह का पूरा पोषण आहार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन द्विवेदी द्वारा नहीं उठाया गया। जब उनसे संबंध में सवाल किया गया तो उन्हें कहा कि मेरी मर्जी के हिसाब से आंगनबाड़ी केंद्र चलती है। हम किसी अधिकारी को नहीं जानते हैं। इसके बाद विवाद हुआ। पहले उनका बेटा आया है, जो गालियां देता रहा। इसके बाद उसका पति डंडा लेकर आ गया और गालियां देने लगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिस कारण से उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना खरगापुर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। बसंती अहिरवार के साथ चल रहे वाहन चालक ने भी बताया कि मैडम चेक करने गई थी। तभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उनके पुत्र और पति गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे लेकर आए। साथ में उन्होंने मैडम को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।