सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP News Niwari Superintendent of Police revealed blind murder elderly man was killed in love triangle

MP News: अंधे कत्ल का निवाड़ी पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा, त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में हुई थी बुजुर्ग की हत्या

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2024 07:32 PM IST
MP News Niwari Superintendent of Police revealed blind murder elderly man was killed in love triangle

निवाड़ी जिले के ओरछा थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा किया है। दरअसल, सात अक्तूबर 2024 को बनगाय हाइवे चौकी चकरपुर में एक कच्चे रास्ते पर एक अज्ञात अधजला शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद ओरछा थाना प्रभारी और चौकी चकरपुर प्रभारी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पाया कि अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की दृष्टि से शव को जलाया है।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पहचान घनश्याम कुशवाहा पिता डरू कुशवाहा उम्र 65 साल निवासी ग्राम पलरा थाना उल्दन जिला झांसी उत्तर प्रदेश पता चली। इसके बाद निवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ नगद इनाम की घोषणा कर दी। पुलिस को मृतक की जेब से एक जला हुआ मोबाइल एवं आधार कार्ड मिला। घटना स्थल पर टेक्निकल टीम की मदद से मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों को घनश्याम और उसके मोबाइल की पहचान कराई। पुलिस ने मृतक के निवास मऊरानीपुर से लेकर झांसी शहर एवं हाइवे पर लगे करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसी दौरान पुलिस को सफलता मिली।

झांसी शहर के एक सीसीटीवी में मृतक घनश्याम की मोटर साइकिल पर मृतक के साथ एक महिला और एक पुरुष बैठे दिखाई दिए। टेक्निकल टीम की मदद से दोनों की पहचान कर झांसी एवं आगरा पृथक-पृथक टीमें भेज कर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसमें उन्होंने त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग के चलते घनश्याम की हत्या करना कबूल किया। बताया जा रहा है कि आरोपित सोनिया ने पहले बुजुर्ग घनश्याम को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। मृतक रेलवे से रिटायर्ड हुआ था और उसे अच्छी खासी पेंशन आती थी। इसी लालच में सोनिया ने उसे अपने जाल में फंसाया। घनश्याम सोनिया को बोलता था उसके साथ रहे और उधर आरोपी रोहित सोनिया पर अपने साथ रहने के लिये दबाव बनाता था, हत्या की मुख्य वजह यही बना।

त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में आरोपिया सोनिया के पूर्व प्रेमी आरोपी रोहित चौधरी ने षड्यंत्र कर मृतक घनश्याम कुशवाहा को बाइक से लेकर सुनसान जगह की तलाश करते हुए झांसी तरफ आए। चकरपुर चौकी क्षेत्र में हाइवे किनारे सुनसान जगह देख कर बनगाय हार कच्चे रास्ते में ले गए और बहाने से बहाने बाइक रुकवा कर मृतक घनश्याम कुशवाहा के सिर में लोहे का सरिया मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

इसके बाद घनश्याम की पहचान छुपाने के लिए उसके शरीर पर तेल डाल कर माचिस से आग लगा दी, जिससे मृतक का चहरा एवं शरीर पूरी तरह से झुलस गया था और आरोपी सोनिया व रोहित उसकी बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक की बाइक, कागजात, आरोपी रोहित के खून लगे कपडे, घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया, घटना स्थल से केमिकल की बोतल एवं माचिस जब्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : शारदीय नवरात्र का आज अंतिम दिन...कासगंज के मंदिरों में विधि-विधान से हुई पूजा, उमड़ी भीड़

11 Oct 2024

VIDEO : कुंभकरण वध की लीला का मंचन...फिर जला 40 फीट का पुतला जला

11 Oct 2024

VIDEO : गाजीपुर के मां कामाख्या धाम में लगा भक्तों का तांता, लगे जयकारे

11 Oct 2024

VIDEO : मेगा ट्रेड फेयर में छाया रजवाड़ा फर्नीचर, मिनटों में थकान मिटा रहा मसाजर

11 Oct 2024

VIDEO : मां दुर्गा की चामुंडा स्वरूप में हुई संधि पूजा, पंडालों में जुटी भक्तों की भारी भीड़

11 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्नी संग ओकओवर में किया कंजक पूजन

11 Oct 2024

VIDEO : आजमगढ़ में तीन लोग पोखरे में डूबे, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां; गांव में छाया मातम

11 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी थप्पड़ कांड... भाजपा विधायक के समर्थन में जुटे सैकड़ों लोग

11 Oct 2024

VIDEO : दुर्गा पूजा पंडालों में संधि पूजा के साथ मां की विदाई, कन्याओं को कराया गया भोजन

11 Oct 2024

VIDEO : भगवान राम ने सुग्रीव को दिया बाली के वध का वचन, लंका दहन का हुआ मंचन

11 Oct 2024

VIDEO : फरीदाबाद में श्री बांके बिहारी मंदिर में भी नवरात्रों के दिनों में भक्तों की लगी रहती है भीड़

11 Oct 2024

VIDEO : बिजनाैर के नजीबाबाद में किसान की पशुशाला में घुसा गुलदार, गोवंश पर हमला कर किया घायल

11 Oct 2024

VIDEO : नगर परिषद चंबा में विजिलेंस की दबिश, रिकाॅर्ड खंगाला

11 Oct 2024

VIDEO : अखिलेश ने इस तरह से चालाकी से निकाली जयप्रकाश की प्रतिमा

11 Oct 2024

VIDEO : विशेष अष्टमी पूजन पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

11 Oct 2024

VIDEO : हमीरपुर में किसान ने की आत्महत्या, कर्ज के चलते था परेशान, बेटा बोला- बैंक से ले रखा था 75 हजार का ऋण

11 Oct 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में दशहरे पर दहन के लिए तैयार हुए रावण और मेघनाद के पुतले

11 Oct 2024

VIDEO : महाष्टमी और नवमी के मध्य हुई संधि पूजा, पंडालों में भक्तों ने की देवी की आराधना

11 Oct 2024

VIDEO : मऊ निवासी युवक ने बिहार में की खुदखुशी, घर में मातम का माहौल

11 Oct 2024

VIDEO : आजमगढ़ में तीन किशोर पोखरे में डूबे, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां; गांव में छाया मातम

11 Oct 2024

VIDEO : नवरात्र की नवमी पर घरों और मंदिरों में हुआ कन्या पूजन, कराया गया भोज

11 Oct 2024

VIDEO : अखिलेश यादव ने कहा कि हम अंदर जाएंगे ही, पुलिस कब तक रहेगी

11 Oct 2024

VIDEO : शारदीय नवरात्र का हवन और कन्या भोज के साथ समापन, पीलीभीत के यशवंतरी देवी मंदिर में उमड़े भक्त

11 Oct 2024

VIDEO : जेपीएनआईसी सेंटर के बाहर इस तरह सपा ने किया हंगामा, कहा-हम अंदर जाएंगे

11 Oct 2024

VIDEO : विधि-विधान से हुई संधि पूजा, आदिशक्ति चामुंडा स्वरूप की भक्तों ने की आराधना

11 Oct 2024

VIDEO : रोहतक में अधिवक्ता वर्क सस्पेंड रखकर पहुंचे थाने, दरी बिछाकर धरने पर बैठे

VIDEO : अलीगढ़ में भाजपा नेता रघुराज सिंह के घर चोरी का खुलासा, नौकर समेत चार दबोचे, माल बरामद

11 Oct 2024

VIDEO : घनी आबादी के बीच बन रहे थे पटाखे, चार क्विंटल माल बरामद; बिना लाइसेंस के चल रहा था काम

11 Oct 2024

VIDEO : रामलीला के मंच पर अश्लील डांस, वीडियो वायरल होते ही लोगों में गुस्सा, पुलिस को सौंपी गई जांच, कार्रवाई

11 Oct 2024

VIDEO : जेपीएनआईसी सेंटर पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, वीडियो

11 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed