{"_id":"6708e0bce14c78515303fc93","slug":"video-rajwada-furniture-shines-in-mega-trade-fair-massager-relieves-fatigue-in-minutes","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मेगा ट्रेड फेयर में छाया रजवाड़ा फर्नीचर, मिनटों में थकान मिटा रहा मसाजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मेगा ट्रेड फेयर में छाया रजवाड़ा फर्नीचर, मिनटों में थकान मिटा रहा मसाजर
केपी कॉलेज ग्रांउड में लगे मेगा ट्रेड फेयर में मैसूर का रजवाड़ा फर्नीचर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस यूनीक फर्नीचर पर वहां के कारीगरों द्वारा की गई नक्काशी तकरीबन उसी तरह की है जिस तरह के फर्नीचर मैसूर पैलेस में है।
लोग इन फर्नीचर के साथ सेल्फी लेना भी नहीं भूल रहे। फेयर में बंगलूरू से आए आयुष फर्नीचर के नरेंद्र कुमार ने बताया कि इनकी नक्काशी ही उसकी एक अलग पहचान है।
सागवान की लकड़ी के यह फर्नीचर बेहद टिकाऊ है। मैसूर पैलेस के फर्नीचर वाली नक्काशी होने की वजह से इसे रजवाड़ा फर्नीचर भी कहा जाता है।
यहां सोफा, झूला, डाइनिंग टेबल आदि की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जीएस मार्केटिंग, द प्लानर व अमर उजाला की ओर आयोजित ट्रेड फेयर में इलेक्ट्रिक मसाजर भी पसंद किया जा रहा है।
ट्रेड फेयर में इलेक्ट्राॅनिक मसाजर मिनटों में थकान मिटा सकती है। इसका वहां डेमो भी दिया जा रहा है। मिनटों में थकान दूर करने वाले इस मसाजर की बिक्री भी बढ़ी है।
इसी तरह प्रयागराज की सरिता खुराना ने भी ट्रेड फेयर में स्टॉल लगाया है। उन्होंने बताया कि होम डेकोर के तमाम उत्पाद उनके यहां से लोग खरीद रहे हैं।
इसमें बेडशीट, पिलो कवर, डेकोरेटिव पीसेज आदि प्रमुख रूप से शामिल है। द प्लानर के सन्नी सिंह ने बताया कि मुरादाबादी लैंप जो एक खास मेटल से बनाई गई है उसकी तमाम वैरायटी यहां उपलब्ध है। मेगा ट्रेड फेयर 13 अक्तूबर तक चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।