Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
VIDEO : A youth from Mau committed suicide in Bihar there is an atmosphere of mourning in the house
{"_id":"6708cb9f9fbeb6dd7a0ab449","slug":"video-a-youth-from-mau-committed-suicide-in-bihar-there-is-an-atmosphere-of-mourning-in-the-house","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मऊ निवासी युवक ने बिहार में की खुदखुशी, घर में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मऊ निवासी युवक ने बिहार में की खुदखुशी, घर में मातम का माहौल
बिहार के सिवान में स्वर्ण कारोबारी के यहां आभूषणों के कटिंग का काम सीखने वाले युवक ने शुक्रवार की सुबह अपने मोबाइल से मां को फोन कर पूरे घर का हाल-चाल जाना और दो दिन बाद घर आने की बात कही।
घर वाले उसके आने का इंतजार कर रहे थे कि उसी शाम को युवक का उसके कमरे में ही फंदे पर लटकता शव मिलने की सूचना मिल गई। जानकारी मिलते ही परिजन आनन फानन में सिवान पहुंचे। जहां देर रात युवक का पोस्टमार्टम कर शनिवार की भोर में करीब तीन बजे शव को घर लाया गया।
जानकारी के मुताबिक कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के पूराघाट बाजार निवासी गौरव वर्मा (18) पिता राजू वर्मा करीब आठ माह पहले अपने एक रिश्तेदार के साथ बिहार के सिवान राज्य में सोने के आभूषणों की कटिंग का काम सीखने गया था। उसके साथ मऊ जिले के ही तीन युवक भी एक साथ एक ही कमरे में रहते थे। शुक्रवार की सुबह को कमरे में रहने वाले एक युवक मऊ आ रहा था, जिसे छोड़ने के लिए गौरव रेलवे स्टेशन भी आया था। उसने अपनी मां को फोन कर दशहरा पर्व पर घर आने की बात बताई। सब कुछ सामान्य था कि शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे मऊ जिले निवासी अनु वर्मा जो मृतक का रिश्तेदार है, जिसकी सिवान में दुकान हैं। उसने फोन कर परिजनों को जानकारी दें कि गौरव का उसके कमरे में फंदे से लटक था शव पाया गया है। घर के इकलौते चिराग की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। घर में रोने बिलिखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। निजी गाड़ी से परिजन सिवान पहुंचे। जहां शुक्रवार की रात को मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक गंभीर और सौम्य स्वभाव का था। करीब एक सप्ताह पहले वह घर आया था। कुछ जरूरी काम बात कर सिवान गया और मां से दशहरा पर घर आने की बात कही थी। परिजनों ने हत्या किया आशंका जताते हुए सिवान में ही पुलिस को तहरीर दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। वही शनिवार की भोर में मृत युवक का शव घर आने के बाद पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। परिजन सहित पूरे मोहल्ले के लोग युवक के स्वभाव की चर्चा करते रहे। युवक की माता बिंदु, पिता राजू वर्मा, छोटी बहन सुहानी व शिवांगी के साथ रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।