{"_id":"66fa8f52c68adac3f90161a6","slug":"the-family-of-the-person-died-and-alleged-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2163381-2024-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: मछली मारने गए युवक की टैक्सी पलटने से हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: मछली मारने गए युवक की टैक्सी पलटने से हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 05:51 PM IST
जिले के दिगौड़ा गांव के पास निकली नदी में मछली मारने गए एक व्यक्ति की टैक्सी पलटने से मौत हो गई है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया हैं, जिसका आज टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया।
मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक जगदीश कुशवाहा को गांव के रहने वाले उसके कुछ साथी मछली मारने के लिए गांव के पास निकली नदी पर टैक्सी में बैठाकर ले गए थे, जहां पर उन्होंने मृतक को दारू पिलाई और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसको एक्सीडेंट का रूप दे दिया। मृतक के भाई ने बताया कि यह सभी लोग 6 संख्या में थे, जो मेरे भाई को मछली मारने के लिए नदी पर ले गए थे, लेकिन लौटते समय इन्होंने बिजरावान रोड पर टैक्सी को पलटा हुआ दिखा दिया, जो गलत है। जबकि इन सभी लोगों ने उसे पहले शराब पिलाई इसके बाद उसकी हत्या कर दी।
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में हुआ पोस्टमार्टम
घटना के बाद इसकी सूचना दिगौड़ा पुलिस थाने को दी गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा, जहां सोमवार की दोपहर उसका पोस्टमार्टम होने के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला किया दर्ज
दिगौड़ा पुलिस थाने के प्रधान आरक्षक विजय सिंह घोष ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि बिजरावन रोड पर सोमवार की सुबह एक टैक्सी पलट गई थी, जिसमें गांव के रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेज दिया था और इस मामले में टैक्सी चालक पप्पू कुशवाहा के खिलाफ दिगौड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।