{"_id":"66fa898e52206ffdd405c382","slug":"unknown-persons-body-found-at-railway-station-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2163323-2024-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद भेजा जिला चिकित्सालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद भेजा जिला चिकित्सालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 05:41 PM IST
Link Copied
सोमवार की सुबह टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिससे रेलवे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रधान आरक्षक ब्रजकुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है और सैकड़ों लोग उसको घेरकर खड़े हुए हैं, जहां पर पुलिस टीम पहुंची और मौके पर लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसे पहचानने वाला कोई नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि उसके पास एक थैला मिला है, लेकिन उसमें एक कोई सामग्री नहीं मिली है ना ही आधार कार्ड मिला है, जिससे कि उसकी पहचान हो सके। थैली में कुछ लोहे की कीले थी और कपड़े थे। इसके बाद पुलिस में पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है और उसकी मौत कैसे हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक रेलवे स्टेशन के बाहर मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद कोतवाली पुलिस ने लाश को जिला चिकित्सालय में भेज दिया है।
लोगों से की पुलिस ने पहचानने की अपील
टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली ने एक संदेश जारी करते हुए लोगों से मृतक की पहचान करने की अपील की है। अपने संदेश में कोतवाली पुलिस ने लिखा है कि मृतक की लंबाई 5 फिट है और उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है, जिसने नीले रंग की चेक शर्ट पहनी हुई है और आसमानी कलर का पैंट पहना हुआ है। बॉडी का कलर गेहुंआ है अगर किसी को इसकी पहचान या जानकारी मिलती है तो वह टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली को सूचना दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।