सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal adorned third eye during Bhasma Aarti, Jai Shri Mahakaleshwar echoed

Ujjain Mahakaal: फाल्गुन चतुर्दशी पर महाकाल दरबार में उमड़ा जनसैलाब, त्रिनेत्र श्रृंगार में हुए दिव्य दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 07:44 AM IST
Baba Mahakal adorned third eye during  Bhasma Aarti, Jai Shri Mahakaleshwar echoed

फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर सोमवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही भक्त लाइन में लगकर अपने इष्ट देव के दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही बाबा महाकाल का भस्म रमाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। दिव्य दर्शन पाकर पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर प्रातः 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।

पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर “हरि ओम” का उच्चारण करते हुए जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार कर कपूर आरती की तथा नवीन मुकुट धारण कराया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों व शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का त्रिनेत्र स्वरूप में विशेष अलंकरण किया गया। हजारों भक्तों ने इस अलौकिक रूप के दर्शन कर जयघोष किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

मंत्रियों ने किए दर्शन
मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत एवं सत्कार किया गया। वहीं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिए। मंदिर समिति ने उनका भी सम्मान किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आरती का समय

  • प्रथम भस्म आरती – प्रातः 4:00 से 6:00 बजे तक

  • द्वितीय दद्यौत आरती – प्रातः 7:30 से 8:15 बजे तक

  • तृतीय भोग आरती – प्रातः 10:30 से 11:15 बजे तक

  • चतुर्थ संध्याकालीन पूजन – सांय 5:00 से 5:45 बजे तक

  • पंचम संध्या आरती – सांय 6:30 से 7:15 बजे तक

  • शयन आरती – रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

(यह आरती क्रम फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तक प्रभावी रहेगा।)

मंदिर संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1008 है। इसके अलावा 24×7 जानकारी हेतु 0734-2559272, 2559277, 2559276, 2559275 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shamli: सेमीफाइनल में भारत की जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी, मिठाईयां बांटी

02 Mar 2026

Shamli: आशुतोष ब्रह्मचारी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, रोते हुए वीडियो हो रहा वायरल

02 Mar 2026

Meerut: अली खामनेई की हत्या पर सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, अब्दुल्लापुर में निकाला जुलूस, हुआ मातम, अमेरिका-इज़राइल मुर्दाबाद के लगे नारे

01 Mar 2026

कानपुर: बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने आठ विकेट से जीता मैच

01 Mar 2026

VIDEO: सुरों के सरताज ने देहरादून में सजाई सूफियाना शाम

01 Mar 2026
विज्ञापन

Karnprayag: पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ की बैठक, कहा-सामाजिक सदभाव के साथ मनाएं होली

01 Mar 2026

Srinagar: कीर्तिनगर जाखनी में धूमधाम से मनाया होली का पर्व, खेली फूलों की होली

01 Mar 2026
विज्ञापन

Karnaprayag: उमा मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में किया होली मिलन समारोह का आयोजन

01 Mar 2026

Rudraprayag: आगामी होली पर्व व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाली अगस्तमुनि में 'पीस कमेटी' की बैठक आयोजित

01 Mar 2026

Rudraprayag: बसुकेदार मंदिर समूह का संरक्षण कार्य पूर्ण, एक माह चला जीर्णोद्धार

01 Mar 2026

ईरान के खामेनेई की मौत पर एएमयू में मातम, निकाला कैंडल मार्च

01 Mar 2026

VIDEO: खामनेई के निधन पर शोक जुलूस, शिया समुदाय ने दिखाई एकजुटता, कहा- ये मानवता की क्षति

01 Mar 2026

Tehri: कोतवाली कीर्तिनगर व चौरास चौकी में सीएलजी व पीस कमेटी की बैठक

01 Mar 2026

VIDEO: खामनेई की मौत पर आक्रोश, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जाहिर की नाराजगी

01 Mar 2026

Srinagar: सुमाड़ी गांव में बन रहे एनआईटी का निर्माण काम ग्रामीणों ने पूर्ण रूप से करा दिया बंद

01 Mar 2026

Haridwar: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पदयात्रा पर रवाना हुए संत

01 Mar 2026

Gairsain: होली पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने बुलाई आवश्यक

01 Mar 2026

VIDEO: हनोल मंदिर के पास प्रार्थना स्थल बनाने का रुद्र सेवा फाउंडेशन ने किया विरोध

01 Mar 2026

VIDEO: खामनेई की मौत पर आक्रोश, आईजी रेंज किरण एस ने किया फ्लैग मार्च

01 Mar 2026

Lakhimpur Kheri: कार पर बाघ ने मारा झपट्टा, दहशत में आए लोग; देखें वीडियो

01 Mar 2026

कानपुर: खामनेई के समर्थन में उतरा शिया समाज, अमेरिका मुर्दाबाद के लगाए नारे

01 Mar 2026

VIDEO: लगभग पांच हजार लोगों ने किया सामूहिक रोजा इफ्तार मांगी गई अमन चैन की दुआएं

01 Mar 2026

VIDEO: होली का खुमार: महिलाओं ने परिवार संग खेली आर्गेनिक रंग से होली

01 Mar 2026

Muzaffarnagar: ईरान में अली खामनेई की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे शिया समाज के लोग, किया प्रदर्शन

01 Mar 2026

Meerut: पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने पर्यावरण अनुकूल होली मनाने कि अपील की

01 Mar 2026

VIDEO: Barabaki: पुलिस का शहर में फुट मार्च, एसपी ने की अगुवाई

01 Mar 2026

VIDEO: शिया समुदाय के लोगों ने बड़ा इमामबाड़ा पर किया प्रदर्शन, नेतन्याहू के पोस्टर जलाए, भारी पुलिस बल रहा तैनात

01 Mar 2026

अलीगढ़ के रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह में लोगों ने की मस्ती

01 Mar 2026

कानपुर: पुरवामीर चौराहे पर चला चेकिंग अभियान, वाहनों के अंदर अवैध शराब की जांच की गई

01 Mar 2026

होली के हुड़दंग को रोकेगी पुलिस की स्पेशल टीम, चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

01 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed