{"_id":"67f92ff432742f6784078823","slug":"power-of-social-media-the-reel-viral-thursday-and-arrangement-drinking-water-shade-matting-made-mahakal-devotees-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2824442-2025-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: भक्तों के लिए बिछ गई मैट... हो गया छाया का इंतजाम, सब वायरल रील का कमाल; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: भक्तों के लिए बिछ गई मैट... हो गया छाया का इंतजाम, सब वायरल रील का कमाल; जानें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 11:03 AM IST
सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के जिम्मेदार श्री महाकाल महालोक और महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण करते देखे गए, जिन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी के दौरान आ रही समस्याओं को लेकर तत्काल व्यवस्था जुटाने के निर्देश दिए। इन निर्देशों पर कुछ ही घंटे में अमल होना भी शुरू हो गया। महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने वाले मार्ग के साथ ही श्री महाकाल महालोक में भी पेयजल, छाया और मैटिंग की व्यवस्थाएं करवाई गई। दरअसल अचानक बदली इस व्यवस्था के पीछे की वजह एक वायरल रील को बताया जा रहा है।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई इस व्यवस्था को वैसे तो सभी ने सराहा, लेकिन तत्काल की गई इस व्यवस्था को लेकर जब पड़ताल की गई तो पता चला कि एक समाजसेवी ने सोशल मीडिया पर एक रील अपलोड की थी। इस रील के माध्यम से उन्होंने यही बताने का प्रयास किया था कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी के दौरान किस प्रकार नंगे पैर मंदिर पहुंचने में गर्म सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस रील के वायरल होने के तत्काल बाद आज प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और बाबा महाकाल के भक्तों को आ रही समस्या का निराकरण कर दिया।
महाकाल मंदिर प्रशासक ने किया था निरीक्षण
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक द्वारा मंदिर के निरीक्षण में पाया गया कि मंदिर के बाह्य क्षेत्र के दुकानदारों द्वारा श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल दुकान पर ही रखवा लिए जाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। कौशिक द्वारा दुकानदारों को श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल नहीं रखने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही शीतल जल के अतिरिक्त काउंटर लगाने, जूता स्टैंड से मंदिर प्रवेश द्वार तक मेटिंग एवं टेन्ट की अतिरिक्त व्यवस्थाए किए जाने के निर्देश प्रदान किये गये। ग्रीष्मऋतु में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धूप से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में छाया, मैटिंग एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई है। इससे श्रद्धालु उक्त व्यवस्थाओं का उपयोग कर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शनों का लाभ ले सके। साथ ही मंदिर के आंतरित एवं बाह्य परिसर में भक्तों की सुविधा हेतु मैटिंग बिछाई गई है। साथ ही जगह-जगह पर पर्याप्त मात्रा में शीतल जल की व्यवस्था भी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।