सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   time of Bhasmaarti has changed in Baba Mahakal's court, Baba Mahakal woke up at 4 am today instead of 2.30 pm

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती का समय बदला, सुबह इतने बजे जागे बाबा महाकाल, फिर की गई भस्म आरती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 19 Aug 2025 07:42 AM IST
time of Bhasmaarti has changed in Baba Mahakal's court, Baba Mahakal woke up at 4 am today instead of 2.30 pm
भगवान शिव को श्रावण और भादो मास अति प्रिय हैं। यही कारण है कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती के समय में बदलाव हो जाता है। बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए डेढ़ घंटा पहले जागते हैं। लगभग डेढ़ महीने तक मंदिर में भस्म आरती बदले हुए समय के अनुसार ही चलती रही, लेकिन राजसी सवारी के बाद आज मंगलवार से इस व्यवस्था में बदलाव हो गया है। अब बाबा महाकाल की भस्म आरती पहले की तरह सुबह 4 बजे की जाएगी।

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित शर्मा ने बताया कि आज भादौ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि, यानी 19 अगस्त से बाबा महाकाल की भस्म आरती के समय में बड़ा बदलाव हुआ है। अब बाबा महाकाल की प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती सुबह 4 बजे से ही शुरू होगी। आज सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती की शुरुआत चांदी द्वार के पास स्थित भगवान मानभद्र और वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोलकर की गई। इसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक तथा केसर युक्त जल अर्पित किया गया। फिर बाबा महाकाल का भांग और मावे से श्रृंगार कर आभूषण पहनाए गए। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा को भस्म अर्पित की गई। कहा जाता है कि भस्म आरती में बाबा महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें:  एमपी के 9 जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान,आगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक गिर सकता है पानी

अजा एकादशी से साधक को मिलता है दोगुना फल
आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस तिथि का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन खुशहाल रहता है। अजा एकादशी के दिन कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि इन योगों में पूजा करने से साधक को दोगुना फल प्राप्त होता है। 

ये भी पढ़ें:  इंदौर में 12 करोड़ में बढ़ेगी बीआरटीएस की चौड़ाई, हटेंगे बस स्टेशन

 
भस्म आरती
 
भस्म आरती
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: टोल पर किसान संगठन का बवाल, कर्मचारियों से मारपीट

19 Aug 2025

VIDEO: ट्रक ने एक्टिवा सवार को राैंदा, सेवानिवृत्त फौजी की माैत

19 Aug 2025

Baghpat: धूमधाम से निकली भगवान श्रीकृष्ण की पालकी शोभायात्रा, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

18 Aug 2025

Muzaffarnagar: फीस वृद्धि को लेकर छात्रों ने जताया रोष, कॉलेज के बाहर एबीवीपी के छात्रों ने दिया धरना

18 Aug 2025

Kota: कलयुगी बेटे ने माता-पिता को घर से निकाला, अस्पताल के गेट पर बुजुर्ग की मौत, आपसी मदद से की अंतिम क्रिया

18 Aug 2025
विज्ञापन

VIDEO: गोली मारकर खेत में फेंकी लाश, जांच में जुटी पुलिस

18 Aug 2025

Bhilwara News: कॉलेज छात्रा को छेड़ने वाला मनचला मजनू हिरासत में, ऐसी हरकतों पर पुलिस की सख्त चेतावनी

18 Aug 2025
विज्ञापन

नोएडा में मेघ मल्हार का हुआ आयोजन, कलाकारों की प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

18 Aug 2025

VIDEO: कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए ताजिये, ताजियों का जुलूस देखने उमड़े लोग; अखाड़ेबाजों ने दिखाए करतब

18 Aug 2025

फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में अंडर 14 जिला स्तरीय बालिका वर्ग के खेलों का आयोजन

18 Aug 2025

पूर्वी दिल्ली स्थित पुराना उस्मानपुर गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित

18 Aug 2025

नहीं थम रहा दिल्ली के स्कूलों में धमकी भरे मेल आने का सिलसिला, दहशत में छात्र

18 Aug 2025

Muzaffarnagar: 12 साल से वांछित दो लाख का इनामी हरीश मेरठ एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 34 मुकदमे हैं दर्ज

18 Aug 2025

Muzaffarnagar: ऑपनेशन सवेरा में सवा करोड़ की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

18 Aug 2025

जिम से लौट रहे हिस्ट्रीशीटर को दो हमलावरों ने गोली मारी

18 Aug 2025

जापान के ओसाका में जायेंगे सीएम विष्णुदेव साय: इस कार्यक्रम में करेंगे प्रदेश का नेतृत्व

18 Aug 2025

नगर निगम टीम का इमामबाड़े के लोगों से हुआ विवाद, VIDEO

18 Aug 2025

VIDEO: मजदूर की माैत पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

18 Aug 2025

उत्तराखंड की भराड़ीसैंण विधानसभा में पहली बार होगा पेपरलेस सत्र, सदन में दिखेगा बदलाव

18 Aug 2025

संपूर्ण समाधान दिवस पर मिर्जापुर की चारों तहसील में आए 252 मामलों में सिर्फ 24 का निस्तारण, VIDEO

18 Aug 2025

मानव शृंखला बनाकर गोविंदाओं ने फोड़ी 20 फीट ऊंची बंधी मटकी, VIDEO

18 Aug 2025

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के भगीरथ थे डॉ. आदित्य नाथ झा, VIDEO

18 Aug 2025

Jaipur News: कोर्ट स्टे के बावजूद सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई

18 Aug 2025

छात्र-छात्राओं ने अलीगढ़ की राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में जमकर किया हंगामा, विद्यार्थियों ने यह बताईं समस्याएं

18 Aug 2025

छात्रवृत्ति सहित अन्य मांगों को लेकर अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने किया हंगामा

18 Aug 2025

हथिनीकुंड बैराज और दिल्ली में बाढ़ का आपस में क्या ताल्लुक?

18 Aug 2025

केस्को की गलती से खंभे में हुई गड़बड़ी, उद्यमी को थमाया कई गुना बिल

18 Aug 2025

लिपिकीय और तकनीकी कमी होने पर भी पकड़ा जा रहा माल

18 Aug 2025

Ujjain News: उज्जैन में निकली भगवान महाकालेश्वर की भाद्रपद की अंतिम राजसी सवारी, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

18 Aug 2025

Jabalpur News: जबलपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जीवाड़े में फंसे विधायक मसूद, एफआईआर दर्ज करने का आदेश

18 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed