शहर के आगर नाका इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुराने विवाद के चलते एक महिला ने एक व्यक्ति पर धारदार दराते से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिमनगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इकबाल पिता सादिक खा अपने ऑफिस के बाहर मोटरसाइकिल निकालने गया था। उसी दौरान यासमीन और उसका पति अखलाक वहां पहुंचे। पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब इकबाल ने इसका विरोध किया, तो यासमीन ने कथित तौर पर दराते से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके हाथों और कंधे पर गंभीर चोटें आईं हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और इकबाल को तुरंत चरक अस्पताल पहुंचाया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला को दराते से हमला करते हुए देखा जा सकता है। चिमनगंज मंडी पुलिस ने पीड़ित इकबाल की शिकायत पर धारा 115(2), 118(1), 296, 351(3), और 3(5) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
ये भी पढ़ें- दमोह मौत कांड के 'फर्जी डॉक्टर' के प्रयागराज घर से मिली फर्जी सील और कंप्यूटर, कानपुर भी पहुंची टीम
सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि शंकरपुर निवासी अखलाक पठान और पत्नी यासमीन ने इकबाल से विवाद किया। इसके बाद यासमीन ने दंराते से इकबाल पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में इकबाल बाइक निकालते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान सामने से यासमीन आती है और दंराते से हमला करते हुए हुए इकबाल पर टूट पड़ती है। जिससे इकबाल को गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आगर नाका स्थित इकबाल के ऑफिस एचएसएस ग्रुप के सामने हुई। इकबाल को जान से मारने की धौंस देकर दोनों आरोपी भाग गए। घायल इकबाल को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी अखलाक और यासमीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।