{"_id":"6a06abf2573dfcc29b0fc491","slug":"video-cheharta-police-take-major-action-two-robbery-suspects-arrested-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"छेहरटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छेहरटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
थाना छेहरटा पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, नकली नंबर प्लेटें और फर्जी आरसी बरामद की है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि न्यू रणजीत पुरा निवासी अभिलाष देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों और युवक के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें अभिलाष घायल हो गया। शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान एएसआई सुखदेव सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने करतार नगर निवासी अरुणजीत सिंह और जोशवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक नंबर PB02 FC 5423, दो मोबाइल फोन, दो नकली नंबर प्लेटें और एक फर्जी आरसी बरामद की।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाइक पर नकली नंबर प्लेट लगाकर वारदातों को अंजाम देते थे, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने अब तक तीन लूट की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अन्य मामलों में भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।