{"_id":"69b8fcae12908ddd9802c9f5","slug":"video-a-congregation-from-england-completed-the-pilgrimage-to-the-five-takhts-in-21-days-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड की संगत ने 21 दिनों में पूरी की पांच तख्तों की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड की संगत ने 21 दिनों में पूरी की पांच तख्तों की यात्रा
विदेशों में बसे सिख समुदाय को अपने धार्मिक स्थलों और समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से इंग्लैंड से आए 52 श्रद्धालुओं के जत्थे ने पांच तख्तों की 21 दिनों की पवित्र यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली। यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेककर शुक्राने की अरदास की।
यात्रा के आयोजकों ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार भाई जसबीर सिंह रोड़े की प्रेरणा से यह खालसा यात्रा पिछले 16 वर्षों से लगातार जारी है। हर वर्ष इंग्लैंड से बड़ी संख्या में संगत भारत आती है और जालंधर से विशेष कोच के माध्यम से इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत होती है।
इस बार के जत्थे में लगभग 52 श्रद्धालु शामिल थे, जिन्होंने तख्त श्री केशगढ़ साहिब, श्री पांवटा साहिब, तख्त श्री हजूर साहिब, तख्त श्री दमदमा साहिब और तख्त श्री पटना साहिब के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।
यात्रा के दौरान संगत को गुरबाणी और सिख इतिहास से जोड़ने के लिए कथावाचक ज्ञानी राजपाल सिंह भी साथ रहे, जिन्होंने प्रत्येक गुरुद्वारा साहिब के इतिहास की विस्तार से जानकारी दी।
आयोजकों के अनुसार, विदेशी संगतों में इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह है और अगले वर्ष के लिए बुकिंग कई महीने पहले ही पूरी हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।