Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Akal Takht gives AAP government one month to consider suggested amendments to the sacrilege law.
{"_id":"6a423a0e22cdc3f13b081d9e","slug":"video-akal-takht-gives-aap-government-one-month-to-consider-suggested-amendments-to-the-sacrilege-law-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अकाल तख्त ने आप सरकार को दिया एक माह का समय, बेअदबी कानून के लिए सुझाए संशोधनों पर करे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाल तख्त ने आप सरकार को दिया एक माह का समय, बेअदबी कानून के लिए सुझाए संशोधनों पर करे विचार
नए बेअदबी कानून को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब में हुई बैठक के बाद पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अकाल तख्त साहिब ने आम आदमी पार्टी के सिख मंत्रियों और विधायकों को एक माह का समय दिया है, जिसके दौरान अकाल तख्त की ओर से भेजे जाने वाले संशोधनों (अमेंडमेंट्स) पर सरकार विचार करेगी।
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि जत्थेदार के साथ लंबी और सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की गरिमा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए बैठक के अंदर हुई चर्चा का सार्वजनिक खुलासा करना उचित नहीं है। हालांकि सरकार बैठक में मिले सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगी।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जत्थेदार की ओर से प्रस्तावित संशोधन पंजाब विधानसभा के स्पीकर के माध्यम से भेजे जाएंगे। संशोधन प्राप्त होने के बाद सरकार और विधायक उनका विस्तृत अध्ययन करेंगे और एक महीने के भीतर अपना निर्णय लेंगे।
बैठक के बाद आप के मंत्रियों और विधायकों ने श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि वे जत्थेदार द्वारा दिए गए सुझावों का पूरा सम्मान करेंगे और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।