Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Amritsar Commissionerate Police recovered 255 lost mobile phones worth Rs 41.40 lakh and returned them to their owners.
{"_id":"6a4d2464629997b399020619","slug":"video-amritsar-commissionerate-police-recovered-255-lost-mobile-phones-worth-rs-4140-lakh-and-returned-them-to-their-owners-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 255 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, कीमत 41.40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 255 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, कीमत 41.40 लाख रुपये
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एक और जनहित पहल के तहत 255 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए मोबाइल देश के विभिन्न राज्यों—जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग जिलों से ट्रेस किए गए।
यह गुम मोबाइल फोन लौटाने का चौथा बड़ा अभियान है। इससे पहले पहले चरण में 100, दूसरे चरण में 200 और तीसरे चरण में 400 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। अब चौथे चरण में 255 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर वापस किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस की टीमों ने लगातार तकनीकी प्रयास करते हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए। इनमें से 220 मोबाइल थाना साइबर क्राइम टीम ने, जबकि 35 मोबाइल सब-डिवीजन सेंट्रल की टीम ने बरामद किए।
बरामद मोबाइल फोन में आईफोन के अलावा पोको, वनप्लस, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रेडमी, रियलमी और शाओमी जैसे विभिन्न ब्रांडों के स्मार्टफोन शामिल हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 41.40 लाख रुपये है।
जांच के दौरान सीईआईआर (CEIR) प्रणाली और तकनीकी निगरानी की मदद से मोबाइल फोन श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान, बेंगलुरु (कर्नाटक), रायबरेली और आगरा (उत्तर प्रदेश), मध्य प्रदेश, लुधियाना (पंजाब) सहित अन्य स्थानों से ट्रेस किए गए और बाद में संबंधित मालिकों को सौंप दिए गए।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाना या सांझ केंद्र में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही दूरसंचार मंत्रालय के CEIR पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर ट्रेस किया जा सके और उसके दुरुपयोग को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।