{"_id":"6a4e1b8b7651b710b4097e83","slug":"video-health-department-in-amritsar-on-alert-regarding-the-monsoon-season-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरसात के मौसम को लेकर अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के मौसम को लेकर अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
बरसात के मौसम के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने संभावित बीमारियों और आपात स्थितियों से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है। आवश्यक दवाओं, ओआरएस, क्लोरीन की गोलियों और अन्य जरूरी चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त भंडार उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर तुरंत मेडिकल टीमें भेजी जाएंगी। जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे केवल साफ और उबला हुआ पानी पीएं, घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और बुखार, दस्त या उल्टी जैसी शिकायत होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
डॉ. रश्मि विज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।