Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Investigation into the 'Pavan Swaroop' (sacred form) case intensifies; SIT scrutinizes records in Amritsar for three hours.
{"_id":"6a4e0c12ae6c597a410be260","slug":"video-investigation-into-the-pavan-swaroop-sacred-form-case-intensifies-sit-scrutinizes-records-in-amritsar-for-three-hours-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"328 पावन स्वरूप मामले की जांच तेज, एसआईटी ने अमृतसर में तीन घंटे तक खंगाले रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
328 पावन स्वरूप मामले की जांच तेज, एसआईटी ने अमृतसर में तीन घंटे तक खंगाले रिकॉर्ड
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मंगलवार को अमृतसर में महत्वपूर्ण जांच की। एसआईटी के चेयरमैन डीआईजी नानक सिंह के नेतृत्व में टीम गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब के साथ स्थित श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन पहुंची, जहां करीब तीन घंटे तक जांच की गई।
जांच के दौरान एसआईटी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों की छपाई और वितरण से संबंधित रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। टीम ने इस संबंध में आवश्यक दस्तावेज और रिकॉर्ड शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से प्राप्त किए। एसजीपीसी ने बताया कि एसआईटी की मांग के अनुसार सभी आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि जांच निष्पक्ष और शीघ्र पूरी हो सके।
डीआईजी नानक सिंह ने कहा कि एसआईटी की जांच अब काफी उन्नत चरण में पहुंच चुकी है। उपलब्ध रिकॉर्ड और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है तथा जल्द ही ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
328 पावन स्वरूपों से जुड़े इस संवेदनशील मामले पर सिख संगत की नजर बनी हुई है। एसआईटी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।