{"_id":"6a4cd160851ef13c820689f1","slug":"video-bhiwani-23-year-old-man-brutally-murdered-after-being-held-captive-in-a-farm-room-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी : खेत में बने कमरे में बंधक बनाकर 23 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी : खेत में बने कमरे में बंधक बनाकर 23 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या
गांव दिनोद में 6 जुलाई को हाथ पांव बांधकर पिता-पुत्र ने रवि को लाठी डंडों से पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। जिले के गांव दिनोद में खेत में बने कमरे में बंधक बनाकर 23 वर्षीय रवि नामक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही पिता-पुत्र पर लगा है, जिन्होंने 6 जुलाई को इस वारदात को अंजाम दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल रवि ने 7 जुलाई को उपचार के दौरान जिला नागरिक अस्पताल में दम तोड़ दिया। सदर पुलिस ने पिता पुत्र पर हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव दिनोद निवासी दुलीचंद ने बताया कि उसका भतीजा 23 वर्षीय रवि को 6 जुलाई को फोन कर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने खेत में बुलाया था। रवि करीब दो साल पहले आरोपियों के ट्रैक्टर का बतौर चालक काम करता था। 6 जुलाई को रवि बुलाने पर उनके खेत में पहुंचा तो पिता पुत्र ने मिलकर उसे खेत में बने कमरे में बंधक बनाकर हाथ पांव बांधकर बेरहमी से लाठी डंडों से पीटा। इसके बाद उसे कमरे के बाहर फेंक दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 7 जुलाई की सुबह रवि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुलीचंद ने आरोप लगाया कि हाथ पांव बांधकर रवि को आरोपियों ने अधमरा कर बाहर फेंक दिया। रवि तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसका एक भाई और एक बहन है। रवि अविवाहित था और गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करता था। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी सत्यपाल ने बताया कि पुलिस ने शव का मंगलवार दोपहर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल आरोपी पिता पुत्र पर हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।