{"_id":"6a4ccfa4e06ae2852f0aac59","slug":"video-tension-over-dalit-groom-wedding-procession-in-agra-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दलित समाज की बारात पर रामपुर में तनाव, बुलाई गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दलित समाज की बारात पर रामपुर में तनाव, बुलाई गई पुलिस
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर में सोमवार शाम दलित समाज की बारात निकालने को लेकर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांतिपूर्वक बारात संपन्न कराई। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी गुरचरण सिंह बाल्मीकि की पुत्री जसोदा की बारात बिचपुरी क्षेत्र के गांव सैता निवासी जितेंद्र पुत्र सोहन के यहां से आई थी। सोमवार शाम करीब सात बजे बारात चढ़ाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पूर्व निर्धारित परंपरागत मार्ग के बजाय दूसरे मार्ग से बारात निकालने की तैयारी की गई। बताया गया कि परंपरागत मार्ग पर एक परिवार में गमी होने के कारण बारात का मार्ग बदला गया था। इसकी जानकारी होने पर गांव के कुछ लोगों ने नए मार्ग से बारात निकालने पर आपत्ति जताई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना निबोहरा के अलावा मंसुखपुरा, फतेहाबाद, शमशाबाद और इरादतनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से वार्ता कर उन्हें समझाया, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बारात शांतिपूर्वक निर्धारित मार्ग से निकाली गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि बारात चढ़ने पर कुछ लोगों ने विरोध किया था। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया और पुलिस की निगरानी में बारात सकुशल संपन्न करा दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।